Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुख्य चयनकर्ता एम एस के प्रसाद ने दिया 'हिंट', बॉक्सिंग डे टेस्ट में कौन होंगे भारत के ओपनर्स?

नई दिल्ली। भारत ने 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अपनी टीम के अंतिम ग्यारह खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद भी इस बात पर पूरा संस्पेंस बरकरार है कि इस मैच में भारत के लिए ओपनिंग कौन करेगा। बता दें कि केएल राहुल और मुरली विजय दोनों को बाहर का रास्ता दिखाकर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया गया है। जबकी चोट से उभर चुके रोहित शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।

प्रसाद ने छोड़ा बड़ा संकेत

प्रसाद ने छोड़ा बड़ा संकेत

ऐसे में भारत के लिए ओपनिंग कौन करेगा? यह इस टेस्ट से पहले लाख टके का सवाल बन गया है। फिलहाल एक ओपनर के तौर पर मयंक अग्रवाल का नाम तय हो चुका है। ऐसे में क्या वे रोहित शर्मा के साथ शुरूआत करेंगे या फिर हनुमा विहारी के साथ? खैर, इस मसले पर भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने एक बड़ा संकेत छोड़ दिया है।

महेंद्र सिंह धोनी की वापसी नहीं, बल्कि इस वजह से गंवाई ऋषभ पंत ने वनडे टीम से जगह

हनुमा विहारी को चुनने का कारण

हनुमा विहारी को चुनने का कारण

प्रसाद से जब हनुमा विहारी के बारे में बात की गई थी तो उन्होंने कहा था कि विहारी बतौर ओपनर खेलने की क्षमता भी रखते हैं और उनका भविष्य शानदार है। उसके बाद जब प्रसाद से पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि हनुमा विहारी बॉक्सिंग डे पर ओपनिंग करने जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसा मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही प्रसाद ने ये भी कहा कि अंतिम ग्यारह को चुनते समय हनुमा की ओनपिंग करने की योग्यता भी देखी गई थी।

रोहित शर्मा का नंबर पक्का हुआ

रोहित शर्मा का नंबर पक्का हुआ

इसके साथ ही पुजारा के बारे में भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुजारा के पास एक बल्लेबाज के तौर पर काफी कुछ है और जरूरत पड़ने पर वे भी भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। हालांकि प्रसाद ने यह भी माना कि ये सभी विकल्प केवल कुछ ही समय के लिए हैं। ये कोई लंबे समय तक जारी रहने वाली चीजें नहीं है। फिलहाल हम ऐसा कर रहे हैं क्योंकि दुर्भाग्य से हमारे ओपनिंग बल्लेबाज सीरीज में उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर पाए। प्रसाद की बातों से यह तो साफ लगता है रोहित शर्मा भारत के मध्यक्रम में बने रहेंगे।

Story first published: Tuesday, December 25, 2018, 13:08 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+