
हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी
वहीं पाकिस्तान की इस टीम को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह-इल-हक ने इसे सर्वश्रेष्ठ टीम कहा है। उन्होंने कहा, "चयन समिति के सदस्यों के साथ चर्चा करने के बाद मुझे लगता है कि हमने सर्वश्रेष्ठ संभावित टीम चुनी है।" वहीं उन्होंने हसन को लेकर कहा कि उन्हें पीठ की चोट के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, "पीठ में चोट के कारण हसन अली टीम से बाहर हैं। अब वह लाहौर में नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एनसीए) में रिहेबिलिटेशन से गुजरेंगे।" बता दें कि हसन ने हाल ही में भारतीय मूल की लड़की के साथ दुबई में शादी की थी।
बिरयानी बैन होते ही सरफराज का उड़ा मजाक, वायरल हुई यह वीडियो

Click it and Unblock the Notifications


