For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने घोषित की टी-20 टीम, 3 साल बाद लौटे उमर अकमल

नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची श्रीलंका टीम बारिश की मार झेल रही है, जिसकी बदौलत तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच धुल गया। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने बाबर आजम की बदौलत जीत हासिल की। इस दौरान लाहौर में होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला के लिए बुधवार को एक बार फिर उमर अकमल और अहमद शहजाद को पाकिस्तान की टीम में जगह दी है।

5 अक्टूबर से शुरू हो रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। पाकिस्तान के लिए उमर अकमल की पूरे 3 साल बाद वापसी हो रही है। उमर अकमल ने आखिरी टी20 मैच नवंबर 2016 में खेला था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप से पहले भी उन्हें टीम में चुना गया था लेकिन अंतिम-11 में जगह नहीं मिल पाई थी।

और पढ़ें: शतक ठोकने पर 'हिटमैन' रोहित बोले- मेरा गेम ऐसा ही है, पैड पहनो और बैटिंग करो

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को भी एक साल बाद टीम में वापस शामिल किया गया है। मोहम्मद शहजाद ने जून 2018 में आखिरी बार पाकिस्तान के लिए स्काटलैंड के खिलाफ एडिनबर्ग में टी20 मैच खेले थे।

ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने भी टीम में वापसी की है। उन्हें विश्व कप के बाद पाकिस्तान की टीम से बाहर कर दिया गया था। वहीं हाथ में चोट के चलते सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

और पढ़ें: IND vs SA: रोहित शर्मा ने खत्म किया 2 साल का सूखा, लगाया पहला टेस्ट शतक, देखें आंकड़े

टीम इस प्रकार है:
पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, अहमद शहजाद, आसिफ अली, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, उमर अकमल, उस्मान शिनवारी और वहाब रियाज।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 18:40 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+