For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान टीम से सरफराज की छुट्टी, 5 नये चेहरे शामिल, देखें कैसी है टीम

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को अपनी टी-20 और टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में कप्तानी से हटाये गए विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद की टीम से बाहर रखा है। वहीं टीम में 5 नए चेहरों को शामिल किया गया है। इस 'टीम में पाकिस्तान के लिए खेलने वाले दिग्गज लेग स्पिनर अब्दुल कादिर के बेटे उस्मान कादिर को टी-20 टीम में शामिल किया गया है। 26 वर्षीय उस्मान लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं और टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किये गये हैं। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले बिग बैश लीग के पिछले सीजन में उस्मान ने खेला था। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि अगर उस्मान को पाकिस्तानी टीम में नहीं चुना जाएगा तो वह ऑस्ट्रेलिया में बस जाएंगे।

वहीं पूर्व कप्तान सरफराज को टीम में नहीं चुना गया है। उनकी जगह पर दोनों प्रारूपों में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि सरफराज को कप्तानी से हटाने के बाद पीसीबी ने अपने बयान में कहा था- अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि बाबर आजम नवंबर में होने वाले इस दौरे में टी20 टीम का जिम्मा संभालेंगे।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह खिलाड़ी

पाकिस्तान टीम के लिए चयनकर्ताओं ने सीनियर खिलाड़ियों को जगह न देते हुए शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज और अहमद शहजाद को भी टी20 टीम से बाहर रखा है।

मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने टीम की घोषणा की जिसमें बल्लेबाज खुशदिल शाह, तेज गेंदबाज मूसा खान और उस्मान को टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है। मूसा खान और नसीम शाह के अलावा बायें हाथ के स्पिनर कासिफ भट्टी को टेस्ट टीम में लिया गया है। तेज गेंदबाज इमरान खान सीनियर की भी टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार हैं :

टेस्ट टीम: अजहर अली (कप्तान), आबिद अली, असद शाफीक, बाबर आजम, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, इमरान खान सीनियर, इफ्तिखार अहमद, काशिफ भट्टी, मुहम्मद अब्बास, मुहम्मद रिजवान, मूसा खान, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, यासिर शाह।

और पढ़ें: 3rd Test: रांची में भारत ने बजाया साउथ अफ्रीका का बैंड, जीत से बस 2 विकेट दूर

टी 20 अंतरराष्ट्रीय टीम: बाबर आजम (कप्तान), आसिफ अली, फखर जमां, हारिस सोहेल, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मुहम्मद आमिर, मुहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान, मुहम्मद रिजवान, मूसा खान, शादाब खान, उस्मान कादिर, वहाब रियाज़।

Story first published: Monday, October 21, 2019, 20:31 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+