
ये है वजहः
बता दें कि अभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले भी पूरी तरह से नहीं हुए हैं लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल ने सुपर फोर मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। एसीसी के इस फैसले ने पाक और बांग्लादेश के कप्तानों में नाराजगी पैदा कर दी है। दरअसल गुरुवार को अफगानिस्तान-बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी और उनके बीच यह मुकाबला अबूधाबी में खेला जाएगा। वहीं उसके अगले ही दिन यानी कि 21 को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होना तय हो गया है, यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। अब ऐसे में अफगानिस्तान से खेलने के बाद बांग्लादेश की टीम फिर दुबई आएगी जिससे उनके कप्तान नाराज हैं।

ये भी है एक वजहः
दरअसल भारत ने अभी तक अपना सारा मुकाबला दुबई में ही खेला है जिससे कि पहले भी पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने नाराजगी जाहिर की थी, वहीं अब बांग्लादेश के कप्तान ने भी नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि भारत भी हॉन्गकॉन्ग से खेलने के बाद अगले ही दिन पाक से भिड़ा था औऱ पाक को 8 विकेट से पटखनी दी थी।

बांग्लादेश के कप्तान ने कुछ यूं जताया विरोधः
एसीसी के इस फैसले का विरोध करते हुए बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा का कहना है, ‘ हमारा आखिरी मैच खत्म होने से पहले ही हमें अपनी ग्रुप की दूसरी पोजिशन की टीम कैसे निर्धारित किया जा सकता है। हम इस टूर्नामेंट में एक प्लान के साथ आए थे जिसके तहत हमने ग्रुप में टॉप पोजिशन पर रहने की रणनीति बनाई थी लेकिन एसीसी के फैसले से हमारी रणनीत बेकार हो गई है।. अब अगर हम गुरुवार का मुकाबला जीतें या हारें हमें हमारे ग्रुप का रनरअप घोषित कर दिया गया है. यह बेहद निराश करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
