For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के लिये 349 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने छोड़ा फर्स्ट क्लास क्रिकेट, किया संन्यास का ऐलान

Anwar Ali
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी अनवर अली ने अपने देश के लिये सीमित ओवर्स क्रिकेट में ध्यान लगाने के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। अनवर अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्वीट कर अपने फैसले की जानकारी दी। 33 वर्षाय अनवर अली ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा कि हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है और अब समय आ गया है कि वो अपने फर्स्ट क्लास करियर पर पर्दा डाल दें। अनवर अली ने अपने फैसले की पुष्टि करते हुए साफ किया कि वो पाकिस्तान के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में ज्यादा फोकस करना चाहते हैं और इसी वजह से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है।

अनवर अली ने इस दौरान फैन्स से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को समर्थन जारी रखने को कहा है जो यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है और सुपर 12 के अपने आखिरी लीग मैच में स्कॉटलैंड का सामना करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: SA vs ENG: कगिसो रबाडा की हैट्रिक से साउथ अफ्रीका ने जीता रोमांचक मैच, सेमीफाइनल में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया

अनवर अली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा,'जीवन में सभी अच्छी चीजें कभी न कभी खत्म हो जाती हैं और ठीक उसी तरह मेरा फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर भी खत्म हो गया है। मैं आज फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर रहा हूं, इससे मुझे मेरे लक्ष्य पर ध्यान लगाने में मदद मिलेगी और मैं अपना सारा ध्यान सफेद बॉल क्रिकेट पर लगाउंगा। आप सभी अपना समर्थन और दुआंयें जारी रखें।'

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के इस हरफनमौला खिलाड़ी का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। दायें हाथ के इस तेज गेंदबाजी ने पाकिस्तान के लिये 108 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शिरकत की है और इस दौरान 27.59 की औसत और 51.60 की स्ट्राइक रेट से 349 विकेट हासिल किये हैं। इतना ही नहीं अनवर अली ने अपने प्रथम श्रेणी करियर के दौरान 20 बार 5 विकेट हॉल और 4 बार 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।

और पढ़ें: IPL के बाद अब SMAT में भी जमकर बोल रहा है गायकवाड़ का बल्ला, जन्मदिन पर इस खिलाड़ी ने चटकाई हैट्रिक

वहीं अनवर ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है और फर्स्ट क्लास क्रिकेट के करियर में 21.30 की औसत से 2670 रन बनाये हैं। इस दौरान अनवर अली ने एक शतक और 11 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। आपको बता दें कि अनवर अली पाकिस्तान के लिये अब तक 22 वनडे और 16 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच में खेल चुके हैं, हालांकि इस दौरान एक भी टेस्ट मैच में शिरकत नहीं की है। अनवर अली ने इस दौरान वनडे प्रारूप में 18 विकेट और 321 रन अपने नाम किये हैं तो वहीं पर टी20 प्रारूप में 10 विकेट और 109 रन बनाये हैं। अनवर अली ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2016 में खेला था।

Story first published: Sunday, November 7, 2021, 16:08 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+