T10 के पहले मैच में फ्लॉप हुए युवराज सिंह, आंद्रे रसेल ने बरसाये रन, हारी मराठा अरेबियंस
नई दिल्ली। यूएई में आयोजित हो रहे टी10 लीग के पहले मैच में भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला बल्लेबाज युवराज सिंह फ्लॉप साबित हुए। अपने पहले मैच में युवराज सिंह की टीम मराठा अरेबियंस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिसकी बदौलत उसे नॉर्दन वॉरियर्स के खिलाफ 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में नॉर्दन वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: मयंक अग्रवाल ने खोला अपनी लंबी पारियों का राज, बताया कैसे बनाते हैं दोहरा शतक
नॉर्दन वॉरियर्स के सामने मराठा अरेबियंस ने खराब शुरुआत करते हुए मैच की पहली ही गेंद पर एडम लिथ का विकेट गंवा दिया। क्रिस वुड ने एडम लिथ को बिना खोले क्रिस गीन के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा।

मराठा अरेबियंस की खराब शुरुआत, 3.2 ओवर में खो दिये 4 विकेट
वहीं 23 रन के कुल स्कोर पर क्रिस लिन भी 4 रन बनाकर वापस चलते बने। 32 रन के स्कोर पर चैडविक वॉल्टन भी वापस पवेलियन लौट गये। हालत यह रही की महज 3.2 ओवरों में मराठा अरेबियंस की टीम ने 35 के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट खो दिये थे। मराठा अरेबियंस के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये युवराज सिंह 6 गेंदों में सिर्फ 6 रन बना पाये और एमरिट की गेंद की गेंद पर आउट हो गए।

दासुन शनाका ने संभाली पारी, 19 गेंद में ठोंके 37 रन
हालांकि यहां से दासुन शनाका ने अरेबियंस की कमान संभाली और तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 37 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। मराठा अरेबियंस की टीम निर्धारित 10 ओवरों में सिर्फ 88 रन ही बना सकी।
वॉरियर्स के लिए क्रिस वुड और आंद्रे रसल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं नुआन प्रदीप और रायद अमीत ने 1-1 विकेट लिया।

रसेल ने बल्ले से बरसाया कहर, 24 गेंंदों में ठोंके 58 रन
मराठा अरेबियंस की ओर से दिये गए इस लक्ष्य को नॉर्दन वॉरियर्स की टीम ने एक विकेट खोकर सिर्फ 7 ओवर में हासिल कर लिया। वॉरियर्स के लिए आंद्रे रसेल ने 24 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाये। वहीं जॉर्ज मुनसे ने 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने ममें अपनी भूमिका निभाई। वॉरियर्स की टीम ने सैम बिल्ंग्स के रूप में अपना इकलौता विकेट खोया। बिलिंग्स ने अपनी पारी में 6 गेंदे खेली औऱ सिर्फ 1 रन बनाया। वह ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट होकर वापस लौटे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
