For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने किया जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, T20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच मंगलवार को द्विपक्षीय सीरीज समाप्त हुई। जिम्बाब्वे की टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिये पाकिस्तान के दौरे पर आई थी। वनडे सीरीज में 2-1 से सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम ने मंगलवार को खेले गये टी20 सीरीज में भी जिम्बाब्वे की टीम को हरा कर सूपड़ा साफ किया और 3-0 से सीरीज जीतने का काम किया। रावलपिंडी में खेले गये इस आखिरी मैच में जिम्बाब्वे की टीम के लिये एल्टन चिगुम्बरा ने अपने करियर का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच भी रहा।

इसको लेकर जब वह रावलपिंडी के मैदान पर आखिरी बार बल्लेबाजी करने उतरे तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने का रिकॉर्ड किया, हालांकि जिम्बाब्वे का यह अनुभवी बल्लेबाज सिर्फ 4 गेंद खेलकर 2 रन ही बना सके और पवेलियन लौट गये।

और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, रचा इतिहास

रावलपिंडी में खेले गये टी20 सीरीज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान के सामने 130 रनों का लक्ष्य दिया। जिम्बाब्वे के लिये कप्तान चामू चिभाभा ने 3 चौके और एक छक्का लगाकर सबसे ज्यादा 31 रन बनाने का काम किया। वहीं डोनाल्ड तिरपानो ने भी 28 रनों का योगदान दिया।

वहीं पाकिस्तान के लिये लेग स्पिनर उस्मान कादिर ने जिम्बाब्वे की कमर तोड़ने का काम किया जिन्होंने इस मैच में 13 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। उस्मान कादिर के लिये यह उनकी डेब्यू सीरीज थी जिसमें उन्होंने 8 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: IPL 2020 Final: मुंबई इंडियंस ने 5वीं बार जीता आईपीएल का खिताब, दिल्ली को 5 विकेट से हराया

वहीं रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इस लक्ष्य को महज 15.2 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिये आज के मैच में बतौर सलामी बल्लेबाज डेब्यू करने वाले अब्दुल्लाह शफीक ने नाबाद 41 रन जबकि खुशदिल शाह ने 15 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 30 रनों का योगदान दिया और जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया।

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 0:21 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+