For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझे भरोसा है, पाकिस्तान T20 विश्व कप में भारत को हरा देगा', जानिए किसने कहा ऐसा

कराची : भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। लेकिन आईसीसी इवेंट्स में इनका मुकाबला जोरदार देखने को मिलता है। वहीं फैंस अब आगामी टी20 विश्व कप में दोनों का आपसी मुकाबला देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों के बीच 24 अक्तूबर को दुबई में मुकाबला होगा। इस महामुकाबे से पहले कई दिग्गजों की राय देखने को मिल रही है। भारत का पलड़ा हमेशा की तरह इस बार भी भारी माना जा रहा है और वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस का मानना है कि बाबर आजम वाली टीम मेगा इवेंट में पहली बार भारत को हराने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग बोले- चाहे टीम प्रबंधन उसकी तारीफ करे, लेकिन मैं खुश नहीं हूं

कही ये बात

कही ये बात

वकार यूनिस को लगता है कि अगर पाकिस्तान अपनी क्षमता के अनुसार खेलता है, तो वे निश्चित रूप से भारत को हरा सकते हैं। उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ''मैं ईमानदारी से मानता हूं कि अगर पाकिस्तान अपनी क्षमता से खेलता है तो वह भारत को अपने शुरुआती मुकाबले में हरा देगा। यह आसान नहीं होगा , लेकिन हमारे पास निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहतरीन खेल दिखा सकते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यह एक बड़ा खेल है और दोनों टीमों पर दबाव होगा क्योंकि यह टूर्नामेंट का उनका पहला मैच होगा। लेकिन पहले कुछ गेंदें और रन महत्वपूर्ण होंगे लेकिन अगर हम इसे अच्छी तरह से समझने में सक्षम हैं तो हम मैच जीत सकते हैं।"

गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए वकार ने हसन अली का समर्थन किया

गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए वकार ने हसन अली का समर्थन किया

वकार यूनिस, कुछ समय पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच थे, लेकिन टी20 विश्व कप टीम की घोषणा के दिन, उन्होंने मुख्य कोच मिस्बाह-उल-हक के साथ पद से इस्तीफा दे दिया। मौजूदा गेंदबाजों को कोचिंग देने के बाद 49 वर्षीय वकार का मानना ​​है कि यह गेंदबाजी आक्रमण अच्छी तरह से रन लुटाने से बच सकता है। उन्होंने हसन अली की भी सबसे अच्छे होने की सराहना की और हमले का नेतृत्व करने के लिए उनका समर्थन भी किया।

उन्होंने कहा, "गेंदबाजी हमेशा से हमारा मजबूत पक्ष रहा है और हमने अतीत में देखा है कि हमारे पास स्कोर का बचाव करने की क्षमता है। हमने वह चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में किया था, हमने उससे पहले भी ऐसा किया है, इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि यह समूह उन प्रदर्शनों का अनुकरण क्यों नहीं कर सकता है'' उन्होंने कगा, "मुझे लगता है कि हसन मौजूदा समय में किसी भी अन्य गेंदबाज से बेहतर गेंदबाजी को समझते हैं और गेंदबाजी के मामले में हमारे लीडर होंगे। उनके पास निश्चित रूप से बड़े मंच पर बड़े काम करने का कौशल और चरित्र है।"

पाकिस्तान हर बार भारत से हारा

पाकिस्तान हर बार भारत से हारा

पाकिस्तान का हाल ऐसा है कि वो 50 ओवर के विश्व कप में भी भारत को एक भी बार नहीं हरा सके हैं। लेकिन उनके पूर्व दिग्गज सपना देख रहे हैं कि भारत इस बार हार सकता है। टी20 विश्व के पहले संस्करण में भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में 5 रन से राैंदा था, जो 2007 में हुआ था। तब से यह केवल एकतरफा सफर रहा है जिसमें पाकिस्तान हर बार भारत से हारा है।

Story first published: Saturday, October 2, 2021, 15:31 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+