For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर ने बताए वो 3 कारण जिसके चलते सेमीफाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान के आईसीसी विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में जाने के रास्ते बंद हो चुके हैं। पाकिस्तान टीम अब अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ जीत भी जाती तो भी वो फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। ऐसे में पाकिस्तान के ही पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले को लेकर नाराजगी जताई है। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों 119 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा, "जिस तरह से न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला, उससे मैं निराश था।''

क्रिकेट की गुणवत्ता खत्म हो चुकी है

क्रिकेट की गुणवत्ता खत्म हो चुकी है

अख्तर ने कहा कि न्यूजीलैंड ने जरा सा भी संघर्ष नहीं किया और इंग्लैंड के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने स्तरीय क्रिकेट नहीं खेली।। अख्तर ने आगे कहा, ''इस विश्व कप में जिस तरह की क्रिकेट खेली जा रही है, मैं उससे खुश नहीं हूं। क्रिकेट की गुणवत्ता खत्म हो चुकी है। रन बनाना अब बहुत आसान हो गया है। गेंदबाजों के पास गुणवत्ता, गति और स्पिन नहीं है, जो कि 1990 और 2000 के समय हुआ करती थी।"

वर्ल्ड कप 2019 : सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली पर लग सकता है बैन

हार के बताए 3 कारण

हार के बताए 3 कारण

पाकिस्तान को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से 16 जून को मैनचेस्टर में टक्कर में भारी पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद पाकिस्तान ने अच्छा खेल दिखाया। अख्तर ने वो 3 कारण भी बताए जिसके चलते पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हुआ। पाकिस्तान के बाहर होने पर कहा, "हमें वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच की कीमत चुकानी पड़ी। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ हमारा मैच रद्द हो गया और फिर आस्ट्रेलिया से हम हार गए, जोकि हमें जीतना चाहिए था।" उन्होंने आगे कहा कि इन तीन मैचों ने पाकिस्तान के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। इसके बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।"

साख के लिए खेलना होगा

साख के लिए खेलना होगा

वहीं अख्तर का कहना है कि पाकिस्तान को अब बांग्लादेश के खिलाफ साख बचाने के लिए उतरना होगा। उन्होंने पाकिस्तान टीम को अपना सब कुछ देने और बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में गर्व के लिए खेलने का भी आग्रह किया। अख्तर ने कहा, "अभी भी सभी हार नहीं हुई है। हमें बांग्लादेश के खिलाफ अपने गौरव के लिए खेलना है। पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपमानित न हों और इसलिए उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा क्रिकेट खेलना चाहिए।"

VIDEO : लोकेश राहुल के इंटरव्यू के बीच में आ गए कोहली और दिया मजेदार रिएक्शन

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 17:31 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+