Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़ियों को फिट रखने के लिये ऑनलाइन सेशन शुरु कर रहा है पीसीबी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है। इस बीच मैदान से दूर सभी खिलाड़ी घरों में बंद हैं और फिटनेस और ट्रेनिंग से लगातार दूर चल रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया है कि वह अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और फिटनेस को बनाये रखने के लिये ऑनलाइन सेशन शुरु करने वाली है। पीसीबी इसके लिये अपने दिग्गज खिलाड़ियों को इसमें शामिल करने की योजना बना रही है।

और पढ़ें: सकलैन मुश्ताक ने बताया किन 2 भारतीय गेंदबाजों के साथ हो रही है नाइंसाफी

पीसीबी ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी और बताया कि पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर्स इस महामारी के बीच मौजूदा टीम के खिलाड़ियों की एकाग्रता बनाये रखने के लिये ऑनलाइन सेशन लेंगे। पीसीबी ने बताया कि इस ऑनलाइन सेशन का मकसद खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखना हैं।

अपने बयान में पीसीबी ने कहा कि इस सेशन का आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट की नेशनल टीम मैनेजेमेंट की ओर से किया जा रहा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संचालन विभाग उनकी मदद कर रहा है।

और पढ़ें: 4 महीने आगे खिसकाया जा सकता है विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, ICC कर सकता है बदलाव

पीसीबी की ओर से इस ऑनलाइन सेशन में जिन दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया जा रहा है उनमें जावेद मियांदाद, वसीम अकरम, मोहम्मद यूसुफ, मोइन खान, मुश्ताक अहमद, राशिद लतीफ, शोएब अखतर और यूनिस खान जैसे दिग्गज शामिल हैं, जो इस सेशन के दौरान मौजूदा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे।

और पढ़ें: 'जो काम थूक से होता है वो वैसलीन नहीं कर सकती', हरभजन-नेहरा ने बॉल टैंपरिंग पर जताया ऐतराज

पीसीबी के इस ऐलान के साथ टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने कहा कि मैं बेहद खुश हूं कि दिग्गज क्रिकेटर्स इस सेशन के जरिये युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करने पर सहमत हुए हैं। इनके पास युवा खिलाड़ियों के साथ बांटने के लिये काफी अनुभव है।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 15:28 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+