For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बैन हटाने की अपील पर PCB ने दानिश कनेरिया को दिया दो टूक जवाब, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार दानिश कनेरिया पिछले काफी समय से पीसीबी के सामने अपना लाइफ टाइम बैन हटाने की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि पीसीबी काफी समय से इस मामले को टाल रहा था। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए साफ किया कि अगर दानिस कनेरिया चाहते हैं कि वो क्लब या घरेलू स्तर पर क्रिकेट में वापसी करें तो इसके लिये उन्हें पीसीबी के बजाय इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सामने अपील करनी चाहिये।

पाकिस्तान के लिये 276 अंतर्राष्ट्रीय विकेट चटकाने वाले लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पीसीबी की ओर से मिले दो टूक जवाब को लेकर कहा कि वह इस मामले पर अपने वकीलों से बात करेंगे।

और पढ़ें: 'भारतीय खिलाड़ियों को बाहर करने से पहले बात तक नहीं करते चयनकर्ता', आकाश-जाफर का खुलासा

उल्लेखनीय है कि दानिश कनेरिया को साल 2012 में मैच फिक्सिंग के लिये खिलाड़ियों को उकसाने के आरोप में ईसीबी ने लाइफटाइम बैन लगाया था, जिसके बाद से वो अजीविका चलाने के लिये क्रिकेट संबंधी किसी भी गतिविधी का हिस्सा नहीं बन सकते। पीसीबी ने ईसीबी की ओर से दी गई सजा को दानिश कनेरिया पर ज्यों का त्यों बरकरार रखा हुआ है।

दानिश कनेरिया ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए पीसीबी से कई बार इस मामले पर बैन हटाने की मांग की है।
वहीं पीसीबी ने प्रेस रिलीज कर दानिश कनेरिया मुद्दे कहा, 'ईसीबी भ्रष्टाचार रोधी संहिता का अनुच्छेद 6.8 इस मामले में लागू है जिसमें साफ लिखा है कि भ्रष्टाचार रोधी के प्रमुख, जिसने एक खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगाया है, उसके पास खिलाड़ी को भाग लेने की अनुमति देने का अधिकार है, इसलिये आपको ईसीबी से अपील की सलाह दी जाती है।'

और पढ़ें: 'दूध से मक्खी की तरह निकाला', अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा

गौरतलब है कि दानिश कनेरिया पाकिस्तान के लिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं। अपने करियर के दौरान कनेरिया ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट जबकि 18 वनडे मैचों में 15 विकेट हासिल किये हैं।

आपको बता दें कि दानिश कनेरिया ने साल 2012 में काउंटी मैच में मैच फिक्सिंग में दोषी पाये जाने के बाद लगे लाइफ टाइम बैन को लेकर पाकिस्तान के पीएम इमरान खान से भी मदद मांगी थी। 2012 में कनेरिया के साथ दोषी पाये गये अन्य खिलाड़ियों को पीसीबी ने माफ कर दिया है और वो दोबारा भी क्रिकेट खेलना शुरु कर चुके हैं।

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 16:10 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+