For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो पीसीबी ने कर लिया फैसला, कप्तानी से हटाये जा सकते हैं पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद

नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका की बी टीम के हाथों टी-20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कुछ बड़ा फैसला लेने की फिराक में है और इसके चलते पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हाल ही में हुई टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम के कप्तान सरफराज अहमद के बीच अगले सप्ताह बैठक होनी हैं। इस बैठक में सरफराज अहमद से टीम की शर्मनाक हार के पीछे का कारण पूछा जाएगा। वहीं क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम डॉट पीके की रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में लंबे समय से हाशिए पर चल रहे सरफराज अहमद से टीम की कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

रिपोर्ट की माने तो सरफराज अहमद को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज तक के लिए कप्तान बनाए रखा जा सकता है, लेकिन टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर अगले सप्ताह होने वाली बैठक में उनसे सवाल किए जाएंगे।

और पढ़ें: IND vs SA, 2nd Test: पस्त अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाई 326 रनों की बढ़त, नाम किया खास रिकॉर्ड

गौरतलब है कि इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। तभी से सरफराज को हटाए जाने की बातें हवा में सिर-पैर मार रही हैं। लेकिन श्रीलंका की बी टीम के हाथों सूपड़ा साफ होने के बाद तो इस मांग ने और जोर पकड़ लिया है।

फैंस में इस कदर गुस्सा देखने को मिला कि उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के पुतले पर लात-घूंसे बरसाये और आग लगा कर विरोध प्रदर्शन किया।

और पढ़ें: IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर

इससे पहले, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों जहीर अब्बास, मोहसिन खान और शाहिद अफरीदी ने भी सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की थी। अब यह देखने वाली बात है कि पीसीबी के साथ कप्तान सरफराज अहमद की होने वाली बैठक में क्या नतीजा निकलता है।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 21:39 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+