For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीसीबी ने 2021 पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों की घोषणा की, देखिए लिस्ट

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को पीसीबी पुरस्कार 2021 के लिए चुने गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। पाकिस्तान के लिए बीता साल काफी शानदार रहा क्योंकि बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम ने सभी प्रारूपों में सनसनीखेज प्रदर्शन किया। हालांकि उनके लिए निराशा उस समय हाथ लगी जब टी20 विश्व कप में ग्रुप मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद सेमीफाइनल में हार मिली।

तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पांच श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट किया गया है और अगर उन्हें कई पुरस्कार मिलते हैं तो यह आश्चर्य की बात नहीं होगी। आखिरकार, उन्होंने इस साल सभी प्रारूपों में कुल 78 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच जीतने वाला स्पेल भी डाला जिसने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2021 में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पेसर हसन अली और मोहम्मद रिजवान भी इस साल अपने शानदार दाैर पर थे और उन्हें तीन-तीन कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। कप्तान बाबर आजम, फवाद आलम और हारिस रऊफ को दो-दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। कई युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर श्रेणी के तहत शॉर्टलिस्ट किया गया है। अरशद इकबाल, आजम खान, मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहनवाज दहानी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। विजेताओं की घोषणा एक वर्चुअल डिजिटल शो में की जाएगी, जिसे 6 जनवरी 2022 को पीसीबी यूट्यूब और फेसबुक चैनलों पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 4 लीटर दूध, 2 किलो चिकन, 15 नंबर का जूता, मिलिए हरियाणा के खली से

घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आसिफ अफरीदी (पाकिस्तान कप, नेशनल टी20 और कायदे आजम ट्रॉफी में 59 विकेट)
इफ्तिखार अहमद (पाकिस्तान कप, नेशनल टी20 और कायदे आजम ट्रॉफी में 1,456 रन)
मोहम्मद हुरैरा (अपने डेब्यू कायदे आजम ट्रॉफी में 986 रन)
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान कप, नेशनल टी20 और कायदे आजम ट्रॉफी में 1869 रन)
तैयब ताहिर (पाकिस्तान कप, नेशनल टी20 और कायद-ए-आजम ट्रॉफी में 1,670 रन)

इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर
अरशद इकबाल
आजम खान
मोहम्मद वसीम जूनियर
शाहनवाज दहानी

वर्ष की महिला क्रिकेटर
आलिया रियाज (11 वनडे, 382 रन, 6 टी20आई, 94 रन, पाकिस्तान महिला कप में 364 रन)
अनम अमीन (9 वनडे, 15 विकेट, 6 टी20आई, 7 विकेट)
फातिमा सना (13 वनडे, 20 विकेट, 3 टी20आई, 4 विकेट, पाकिस्तान महिला कप में 6 विकेट)
निदा डार (10 वनडे, 363 रन और 6 विकेट, 6 टी20आई, 95 रन और 7 विकेट, पाकिस्तान महिला कप में 146 रन और 14 विकेट)

साल का प्रभावशाली प्रदर्शन
फवाद आलम (109 बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट)
हसन अली (114 रन देकर 10 विकेट बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट)
मोहम्मद रिजवान (नाबाद 79 रन बनाम भारत, टी20 विश्व कप)
शाहीन शाह अफरीदी (31 रन देकर 3 विकेट बनाम भारत, टी20 विश्व कप)

टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर
हारिस रउफ (23 मैच, 25 विकेट)
एम रिजवान (29 मैच, 1,326 रन)
शादाब खान (18 मैच, 20 विकेट)
शाहीन शाह अफरीदी (21 मैच, 23 विकेट)

वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर
बाबर आजम (6 वनडे, 405 रन)
फखर जमान (6 वनडे, 365 रन)
हारिस रऊफ (6 वनडे, 13 विकेट)
शाहीन शाह अफरीदी (6 वनडे, 8 विकेट)

टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर
आबिद अली (9 टेस्ट, 695 रन)
फवाद आलम (9 टेस्ट, 571 रन)
हसन अली (9 टेस्ट, 41 विकेट)
शाहीन शाह अफरीदी (9 टेस्ट, 47 विकेट)

मोस्ट वैल्यूएबल क्रिकेटर ऑफ द ईयर
बाबर आजम (8 टेस्ट 416 रन, 6 वनडे 405 रन, 29 टी20 939 रन)
हसन अली (8 टेस्ट 41 विकेट, 4 वनडे 7 विकेट, 18 टी20आई 25 विकेट)
मोहम्मद रिजवान (9 टेस्ट 455 रन, 6 वनडे 134 रन, 29 टी20आई 1,326 रन)
शाहीन शाह अफरीदी (9 टेस्ट 47 विकेट, 6 वनडे 8 विकेट, 21 टी20आई 23 विकेट)

Story first published: Tuesday, January 4, 2022, 18:36 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+