For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो बदल जाएगा पाकिस्तान का क्रिकेट, समिति के नये चेयरमैन बन सकते हैं वसीम अकरम

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हाल ही में जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नये चेयरमैन के रूप में टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और कप्तान वसीम अकरम को कमान दी जा सकती है। पाकिस्तान के दैनिक अखबार द न्यूज इंटरनैशनल ने पीसीबी के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से खबर लिखते हुए दावा किया है कि जल्द ही वसीम अकरम क्रिकेट समिति के चेयरमैन का पदभार संभाल सकते हैं। पीसीबी के अधिकारियों का मानना है कि वसीम अकरम इस पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं।

रविवार को वसीम खान के इस्तीफा देने के बाद से ऐसी खबरें लगातार सामने आ रही हैं कि पीसीबी के सीनियर अधिकारी पीसीबी के क्रिकेट समिति के चेयरमैन पद के लिये वसीम अकरम से संपर्क साध रहे हैं। वह इस समय क्रिकेट समिति के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।

और पढ़ें: भारतीय गेंदबाजी से घबराये पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान, कहा- उल्टा पड़ जायेगा कंगारुओं का यह दांव

पाकिस्तानी अखबार ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इस मामले में अगले 15 दिनों के अंदर फैसला आ सकता है। इस दौरान बोर्ड के अधिकारी वसीम अकरम से बातचीत करेंगे। अखबार ने दावा किया है कि यह फैसला बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले ले लिया जाएगा।

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से वसीम खान क्रिकेट समिति में सिर्फ सदस्य की हैसियत से काम करेंगे। पद को त्यागने के साथ ही वसीम खान ने खुद ही वसीम अकरम को इस पद के लिये उपयुक्त उम्मीदवार बताया था।

और पढ़ें: Ranji Trophy: वसीम जाफर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

इस्तीफे के दौरान वसीम खान ने कहा, ' क्रिकेट सीमिति को खुद आजाद होकर काम करना चाहिये और उसका चेयरमैन भी ऐसा होना चाहिये जो आजादी से फैसले ले सके।'

पीसीबी ने पिछले साल ही मोहसिन हसन खान के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था। इस समिति में अकरम, मिस्बाह उल हक और उरूज मुमताज बतौर सदस्य शामिल थे। मोहसिन ने इस साल जून में समिति के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर वसीम खान इसके चेयरमैन बने थे।

और पढ़ें: Ranji Trophy: जब मैदान पर मैच देखने पहुंंचा सांप, जानें फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

क्रिकेट समिति देश में क्रिकेट के संबंधित सभी मामलों पर निर्णय लेने में अहम भूमिका निभाता है और यह पीसीबी चेयरमैन को अपनी सलाह भी देता है।

Story first published: Monday, December 9, 2019, 20:27 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+