For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी कोच मिस्बाह बोले- जल्दबाजी में T20 विश्व कप टालना बड़ी गलती होगी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और चीफ सेलेक्टर मिस्बाह उल हक का मानना है कि आईसीसी जल्दबाजी में टी20 विश्व कप को टालकर बहुत बड़ी गलती करने जा रहा है। दरअसल खबरों के अनुसार 28 मई को होने वाली आईसीसी क्रिकेट समिति की बैठक में टी20 विश्व कप के भविष्य पर फैसला ले सकती है। रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर संभावनायें हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल अक्टूबर- नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को अगले साल तक टालने की योजना बना रहा है।

और पढ़ें: मौजूदा स्पिन गेंदबाजी में तबरेज शम्सी ने बताया कौन है फैब-4 खिलाड़ी, यह भारतीय भी शामिल

मिस्बाह उल हक ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि अधिकारियों को जल्दबाजी में टी20 विश्व कप को स्थगित नहीं करना चाहिए क्योंकि स्थिति जब सामान्य होगी तो दर्शकों को दिखाने के लिए यह शानदार आयोजन होगा।

अपने यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज पर बात करते हुए मिस्बाह ने ककहा,'हर कोई टी20 विश्व कप देखना चाहता है। एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब गतिविधियां फिर से शुरू होगी तो क्रिकेट के लिए यह सबसे अच्छी चीज होगी।'

और पढ़ें: करियर में शोएब अख्तर को इस बात का है अफसोस, कहा- ऐसा होता तो विराट बनते मेरे सच्चे दोस्त

हालांकि इस दौरान मिस्बाह ने यह भी माना कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 16 टीमों की यात्रा और उनके ठहरने की उचित व्यवस्था कर पाना आसान काम नहीं होगा।

उन्होंने कहा,'लॉजिस्टिक्स के हिसाब से 16 टीमों की मेजबानी करना आसान नहीं होगा, लेकिन अधिकारियों को कोई भी निर्णय लेने से पहले एक महीने या उससे अधिक समय का इंतजार करना चाहिए।'

और पढ़ें: Viral Video: लक्ष्मण ने शेयर किया दिव्यागं बच्चे का वीडियो, गेंदबाजी देख रह जायेंगे हैरान

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान चाहते हैं कि आईसीसी के अधिकारियों को टी20 विश्व कप टालने का निर्णय लेने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करना चाहिए। इस पर फैसला करने के लिये उन्हें कम से कम 1 महीने का इंतजार करना चाहिये।

Story first published: Monday, May 25, 2020, 14:46 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+