एशिया कप 2018 : जब धोनी बनने के चक्कर में सरफराज को उठाना पड़ा नुकसान, देखें VIDEO
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 के रोमांचक मुकाबले अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गए हैं। इस सीरीज में अब तक भारत की बात करें तो उसने 5 मुकाबले खेले हैं और 4 में उसे शानदार जीत का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मुकाबले में अफगानिस्तान के साथ उसे टाई मैच खेलना पड़ा था। इस सीरीज में भारत ने पाक को दो बार करारी हार दी है। वहीं पाक की गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी टीम इंडिया ने उन्हें करारा जवाब दिया। हालांकि इस सीरीज में पाक के कप्तान सरफराज को धोनी से कुछ कप्तानी के गुर भी सीखने को मिले,लेकिन वो कहते हैं न कि धोनी क्या करते और क्या सोचते हैं ये सिर्फ वही जानते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी नकल करने की कोशिश करेंगे तो उसका खामियाजा तो आपको भुगतना ही पड़ेगा। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला पाक-बांग्लादेश के मैच में।
ये भी पढ़ें-मीराबाई चानू-कोहली की 'विराट' उपलब्धि पर पीएम मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई
जब धोनी बनना पड़ा सरफराज को भारीः
जब धोनी बनना पड़ा सरफराज को भारीः बांग्लादेश के साथ भारत के हुए मुकाबले में जब रोहित को समझाते हुए धोनी ने फील्डिंग मे बदलाव किया था तो उसी ओवर में भारत को एक विकेट भी मिल गया था। ठीक उसी तरह बांग्लादेश और पाक के साथ हुए मुकाबले में सरफराज ने भी कुछ इसी तरह की कोशिश की लेकिन परिणाम बिल्कुल उलट आय़ा और गेंद सीमारेखा को पार कर गई।
|
धोनी ने ऐसे दिलाई थी सफलताः
सुपरफोर के मुकाबले में जब भारत-बांग्लादेश से भिड़ा था तो बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक समय पर आला दर्जे की नजर आ रही थी। वहीं शाकिब अच्छी टच मे नजर आ रहे थे। ऐसे में धोनी ने रोहित से बातचीत करके स्लिप में खडे़ धवन को स्क्वायर लेग में ले जाकर खड़ा कर दिया और जडेजा की गेंद पर शाकिब उधर ही शॉट खेलकर आउट हो गए।

भारत-बांग्लादेश का फाइनल मुकाबलाः
भारतीय टीम की अगर बात करें तो उसको इस सीरीज में अभी हार का सामना तो नहीं करना पड़ा है, हालांकि एक मैच अफगानिस्तान के साथ उसे टाई जरूर हुआ है। वहीं बांग्लादेश के लिए बीच के एक-दो मुकाबले शानदार नहीं हुए लेकिन बुधवार को पाक को करारी शिकस्त देकर बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। ऐसे में भारत-बांग्लादेश के बीच शुक्रवार को एशिया कप के खिताब पर कब्जा करने के लिए जंग होगी।
ये भी पढ़ें Asia Cup 2018: वो कुछ खास मुकाबले और पारियां जिसने इस टूर्नामेंट को बना दिया यादगार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
