For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकाॅर्ड, जो आजतक कोई भी टीम नहीं बना सकी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड कप में अपने पहले मैच में विंडीज के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस टीम ने अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। लीग के छठे मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। टीम के लिए 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसकी बदाैलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 8 विकेट खोकर 349 रनों का लक्ष्य रखा। इसी के साथ पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में ऐसा रिकाॅर्ड बना दिया जो अभी तक कोई भी अन्य टीम नहीं बना सकी।

बनाया यह रिकाॅर्ड

बनाया यह रिकाॅर्ड

दरअसल, वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब किसी टीम ने बिना किसी खिलाड़ी के शतक के इतना बड़ा लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा हो। इस टोटल में जिन तीन बल्लेबाजों के अर्धशतक रहे वो हैं मोहम्मद हफीज, बाबर आजम और कप्तान सरफराज अहमद। हफीज ने टीम के लिए 62 गेंदों में सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली। बाबर ने 66 गेंदों में 63 रन बनाए जबकि कप्तान सरफराज अहमद ने 44 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली।

यह कमाल भी किया

यह कमाल भी किया

इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था। साउथ अफ्रीका ने 2015 में हुए विश्व कप में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई के खिलाफ वेलिंग्टन में बिना किसी शतक के 6 विकेट खोकर 341 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में किसी भी टीम का ये सबसे बड़ा स्कोर है। हैरान करने वाली बात ये है कि इससे पहले दो बार और पाकिस्तान की ही टीम साल 1983 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ और साल 2015 के वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ बिना किसी खिलाड़ी के शतक के 300 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है।

मिस्बाह उल हक के सामने भज्जी बोले- पाकिस्तान में दम नहीं कि वो भारत को हरा सके

वर्ल्ड कप में बिना शतक के बड़ा टारगेट रखने वाली टीमें

वर्ल्ड कप में बिना शतक के बड़ा टारगेट रखने वाली टीमें

348/8 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम 2019

341/6 साउथ अफ्रीका बनाम यूएई, वेलिंग्टन 2015

339/6 पाकिस्तान बनाम यूएई, नैपियर 2015

338/5 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, Swansea 1983

Story first published: Monday, June 3, 2019, 20:22 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+