For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कश्मीर मुद्दे पर बाैखलाए जावेद मिंयादाद, कहा- भारत डरपोक देश, परमाणु बम से साफ कर देंगे

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 तो हटा दी है लेकिन इससे नापाक हरकतें करने वाला पाकिस्तान पूरी तरह से बाैखलाया हुआ है। कई बाहरी देशों से केंद्र सरकार के फैसले को सराहना मिली पर पाकिस्तान के जहां राजनेता इससे चिंता में पड़े हुए दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके क्रिकेटर भी जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटने पर बड़बोले बन हुए हैं। उनके पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और सरफराज अहमद भी बातों-बातों में भारत सरकार की आलोचना कर दिखे। अब इस फेहरिस्त में जावेद मियांदाद भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने भारत डरपोक देश कहा और परमाणु बम से हमला करने की भी साफ धमकी दी।

अपने बचाव में मार सकते हैं

अपने बचाव में मार सकते हैं

कश्मीर मुद्दे पर मियांदाद से जब पाकिस्तानी मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया तो वह बाैखला उठे। उन्होंने गुस्से में कहा, 'अगर आपके (पाकिस्तान) पास लीथल वैपन (घातक हथियार) हैं तो अपनी जान बचाने के लिए अटैक! आपको उनका इस्तेमाल करना चाहिए।' मियांदाद ने कहा कि दुनिया भर में एक ही नियम है कि सेल्फ डिफेंस में आप हमला कर सकते हैं। ये हर जगह नियम है कि आप अपने बचाव में मार सकते हैं। जब उनकी लाशें घरों में जाएंगी तभी उनको अहसास होगा।

VIDEO: ट्रायल में सबसे पीछे रहा MP का 'उसेन बोल्ट', अब इतने सेकंड में लगी 100 मीटर दाैड़

पीएम मोदी को दिया पैगाम

इसके बाद जावेद से जब पूछा गया कि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्‍या पैगाम देना चाहते हैं, इस पर उन्‍होंने कहा कि मोदी को पता है कि पहले हमने क्‍या किया है, ये डरपोक लोग हैं, अब तक उन्‍होंने किया ही क्‍या है। जावेद यहीं नहीं रुके और बोले कि हमने परमाणु हथियार ऐसे ही नहीं रखे हैं। हमने इन्‍हें चलाने के लिए रखा है, हमें बस मौका चाहिए और हम साफ कर देंगे।

सरफराज ने कहा था ऐसा

सरफराज ने कहा था ऐसा

जम्‍मू कश्‍मीर में धारा 370 और 35ए के हटने के बाद से अब तक नेताओं के अलावा पाकिस्‍तान के क्रिकेटर भी विवादित बयान देते रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था, 'मैं अल्लाह से प्रार्थना करता हूं कि वो इस मुश्किल वक्त में हमारे कश्मीरी भाइयो की मदद करें। हम उनकी तकलीफ समझते और महसूस करते हैं। पूरा पाकिस्तान उनके साथ खड़ा है।' वहीं शाहिद अफरीदी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के सामने इस कश्मीर मुद्दे को ले जाने की मांग की थी जिसका जवाब उन्हें गाैतम गंभीर से मिला था।

Story first published: Tuesday, August 20, 2019, 14:38 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+