Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहिद अफरीदी की बायोपिक पर पत्रकार ने लिये मजे, कहा- एक नहीं कई एक्टर्स लेने पड़ेंगे

नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी एक बार फिर से चर्चा में हैं। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस का असर पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है, जिसकी रोकथाम के लिये शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के जरिये मदद करने का काम कर रहे हैं। हालांकि इसकी आड़ में उन्होंने भारत और उसके प्रधानमंत्री को लेकर अनरगल बयान दिये जिसके बाद न सिर्फ भारतीय फैन्स ने बल्कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। इस फेहरिस्त में गौतम गंभीर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और शिखर धवन का नाम शामिल है।

और पढ़ें: बाबर आजम पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का बड़ा बयान, कहा- कोहली से तुलना जल्दबाजी

अभी यह चर्चा थमी भी नहीं थी कि अपनी विवादित ऑटोबायोग्राफी पर फिल्म बनाने की इच्छा अफरीदी ने जाहिर की, जिसके लिये उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर्स के भी नाम बताये।

और पढ़ें: जब सचिन को आउट करने के बाद काफी दुखी हुए थे शोएब अख्तर, कोहली को बताया लकी

अफरीदी चाहते हैं कि यह एक्टर्स निभायें उनकी बायोपिक में रोल

अफरीदी चाहते हैं कि यह एक्टर्स निभायें उनकी बायोपिक में रोल

शाहिद अफरीदी चाहते हैं कि उनकी अगर उन के जीवन पर आधारित कोई फिल्म बनती है तो उसमें वह अपना किरदार निभाते हुए इन दो एक्टर्स को देखना पसंद करेंगे। वह चाहते हैं कि अगर यह फिल्म इंग्लिश में बने तो उनका किरदार टॉम क्रूज निभायें जबकि फिल्म के उर्दू वर्जन के लिये बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान उनका किरदार निभाएं।

अफरीदी के इस बयान के सामने आते ही लोगों ने उनका जबरदस्त तरीके से मजाक उड़ाना शुरु कर दिया।

एक-दो एक्टर्स से नहीं होगा अफरीदी का काम

एक-दो एक्टर्स से नहीं होगा अफरीदी का काम

अफरीदी की इस बात का मजाक उड़ाने वालों में सिर्फ भारतीय फैन्स ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने भी चुटकी ली है और उनका मजाक बनाया है। उन्होंने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि अफरीदी ने जितनी बार संन्यास लिया है उस हिसाब से उनका काम एक एक्टर में नहीं हो पायेगा।

पत्रकार ने ट्वीट किया, 'शाहिद अफरीदी चाहते हैं कि टॉम क्रूज और आमिर खान उनकी बायोपिक में मुख्य भूमिका अदा करें। पर अफरीदी ने अपने करियर में जितनी बार संन्यास की घोषणा की है उससे देखकर लगता है कि उनका काम एक-2 एक्टर्स से नहीं हो पायेगा।'

युवी-भज्जी ने तोड़ी अफरीदी से दोस्ती

युवी-भज्जी ने तोड़ी अफरीदी से दोस्ती

गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी ने हाल ही में कश्मीर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर काफी आपत्तिजनक बयान दिये जिसका वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने इसका काफी विरोध किया और मैदान के बाहर अच्छी दोस्ती रखने वाले युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने भी दोस्ती खत्म होने की बात कही।

इस मुद्दे पर जहां हरभजन सिंह ने अफरीदी को अपनी हम मे रहने की बात कहते हुए माना था कि उन्होंने लोगों से गलत आदमी का साथ देने की अपील की थी, वहीं युवराज सिंह ने कहा कि वो भूल जायें कि भविष्य में दोबारा कभी भी ऐसा होने वाला है। आपको बता दें कि हरभजन और युवराज ने कोरोना वायरस के खिलाफ अफरीदी फाउंडेशन की मदद की अपील की थी।

Story first published: Tuesday, May 19, 2020, 8:15 [IST]
Other articles published on May 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+