ओलंपिक में शामिल नहीं हो पाएगा क्रिकेट, BCCI बना रोड़ा, जानिए क्यों?
मुंबई। आज से ही नहीं बल्कि पिछले काफी वक्त से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की मांग होती रही है लेकिन इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर है क्योंकि इस बार ये कोशिश आईसीसी की ओर से हो रही है लेकिन बीसीसीआई ने इसमें रोड़ा लगा दिया है।
दरअसल आईसीसी और आईओसी टी20 क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना चाहते हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई इसके लिए सहमत नहीं है क्योंकि बीसीसीआई को लगता है कि अगर क्रिकेट ओलंपिक में शामिल हुआ तो उसकी स्वायत्ता खत्म हो जाएगी और ऐसा वो बिल्कुल नहीं करना चाहती है। इसके पीछे दूसरा बड़ा कारण राजस्व भी है।
आईओए से अपना राजस्व बांटना होगा
दुनिया के सबसे अमीर बोर्ड में शामिल बीसीसीआई को लगता है कि अगर ओलंपिक में शामिल क्रिकेट हुआ तो उसे आईओए से अपना राजस्व बांटना होगा, जिसे वो किसी भी कीमत पर करना नहीं चाहता है और इसी कारण वो बार-बार इस बात को टाल रहा है।
बिना टीम इंडिया और बीसीसीआई के ये काम असंभव
आपको बता दें कि आईओसी ने ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने के लिए आईसीसी से बड़ी टीमों और उसके खिलाडियों के खेलने का आश्वासन मांगा है, जिस पर आईसीसी ने कहा है कि जब तक बड़ी टीमों और उसके बड़े खिलाडियों के खेलने आश्वासन नहीं मिलता तब तक ऐसा कर पाना उसके लिए मुश्किल है औऱ टीम इंडिया तो क्रिकेट का बहुत बड़ा हिस्सा है, ऐसे में बिना बीसीसीआई के हां के वो इस ओर कदम बढ़ा ही नहीं सकता और बीसीसीआई का रवैया बताने के लिए काफी है कि वो शायद ही कभी इस बात के लिए तैयार हो, वैसे आईसीसी के पास सितंबर तक का समय है, जिसके भीतर उसे आईओसी को अपना फैसला बताना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
