Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरी दो मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान, जानिए क्यों

नई दिल्ली। विश्व कप अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है और सेमीफाइनल की रेस बहुत रोमाचंक हो चुकी है। इसका काफी श्रेय रातों-रात पलट गए पाकिस्तान और इंग्लैंड के प्रदर्शन को जाता है। दोनों ही टीमों की स्थिति में नाटकीय परिवर्तन आने से विश्व कप पहले से कहीं ज्यादा खुल गया है। पाकिस्तान की टीम ने जहां दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को हराने के बाद विश्व कप में अपनी शानदार वापसी की है तो वहीं इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद शर्मनाक प्रदर्शन किया है। विश्व कप के कथित दावेदार इंग्लैंड के लिए अब अंतिम चार में जगह बनाने के लिए भी लाले पड़ गए हैं।

दोनों मैच जीतकर भी बाहर हो जाएगा पाक!

दोनों मैच जीतकर भी बाहर हो जाएगा पाक!

इंग्लैंड के अगले दो मैच जहां भारत और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से हैं तो वहीं पाकिस्तान को बांग्लादेश और अफगानिस्तान से अपेक्षाकृत काफी आसान मुकाबले खेलने हैं। जिस तरह के रंग में पाकिस्तानी आ चुके हैं उसको देखते हुए यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपने बचे हुए मुकाबले भी आसानी से जीत लेगा। अगर ऐसा होता है तो क्या पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी? तो जवाब है कि कुछ भी पक्का नहीं है और हो ये भी हो सकता है कि पाकिस्तान ये दोनों मैच जीतकर भी विश्व कप के लीग चरण से ही बाहर हो जाए। आइए इस चीज को समझते हैं कि ऐसा कैसा होगा-

विंडीज के खिलाफ शमी ने तोड़ा भारत के पहले वर्ल्ड कप फाइनल का यह रिकॉर्ड

पहला केस-

पहला केस-

मान लीजिए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी थोड़ी आसान टीमों को हरा भी दिया लेकिन इंग्लैंड ने भी इंडिया और न्यूजीलैंड को हरा दिया तो इन टीमों के तो सभी मैच पूरे हो जाएंगे लेकिन भारत के दो मैच बच जाएंगे जो बांग्लादेश और श्रीलंका से होने हैं। अगर भारत इंग्लैंड से हारकर भी ये दोनों मैच जीत लेता है और न्यूजीलैंड अपने अंतिम दो में से एक मुकाबले में जीत हासिल कर लेता है तो पाक का पत्ता साफ हो जाएगा। क्योंकि इस केस में अंग्रेजों के पास 12, कीवियों के पास 13 और भारतीयों के पास 15 अंक हो जाएंगे और ये टीमें कंगारूओं के साथ सेमीफाइनल का रास्ता पकड़ लेंगी।

दूसरा केस-

दूसरा केस-

एक और स्थिति यह है कि अगर श्रीलंका अपने बचे हुए तीनों मैच जीत जाए और भारत अपने बचे हुए मैचों में एक जीत जाए जबकि न्यूजीलैंड को भी एक मैच में जीत मिल जाए और इंग्लैंड को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़े तो भी पाक का पत्ता उसके दोनों मैच जीतकर साफ हो जाएगा। क्योंकि इस केस में श्रीलंका के 12 अंक होंगे और भारत व न्यूजीलैंड फिर से 13-13 अंकों के साथ सेमीफाइनल को पाक को मायूस करते हुए आगे बढ़ जाएंगे।

INDvsWI: विंडीज को सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर भारत ने 125 रनों से जीता मैच

Story first published: Friday, June 28, 2019, 17:07 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+