For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विंडीज के खिलाफ शमी ने तोड़ा भारत के पहले वर्ल्ड कप फाइनल का यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली: भुवनेश्वर कुमार की चोट ना केवल शमी के लिए वरदान साबित हुई है बल्कि इस समय वे विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के साथ भारत के टॉप स्ट्राइक गेंदबाज बन गए हैं। शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से विश्व कप 2019 में अपने सफर की शुरुआत की थी। उसी मैच में ही शमी ने हैट्रिक लेकर सनसनी मचा दी थी और तब से लेकर अब तक उनकी सफलता का घोड़ा सरपट दौड़ रहा है। शमी ने मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। उनको पिछले मैच में भी चार विकेट मिले थे। पिछले मैच में शमी ने जहां हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था तो इस मैच में भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

 6.2 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट

6.2 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट

भारत की ओर से मिले 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम की हालत शुरू से ही खस्ता रही। शमी ने मैनचेस्टर में घातक गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। शमी ने जहां शुरुआती दो विकेट लेकर भूमिका तैयार की थी तो वहीं बुमराह ने बीच के ओवरों में लगातार गेंदों पर दो विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। शमी के नाम मैच में बहुत बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ, रवि शास्त्री और जहीर खान जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अमरनाथ, शास्त्री और जहीर को पछाड़ा

अमरनाथ, शास्त्री और जहीर को पछाड़ा

अमरनाथ ने जहां लॉर्ड्स 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे तो वहीं रवि शास्त्री ने भी मैनचेस्टर में 1983 में ही 26 रन देकर तीन विकेट लिए थे। जबकि जहीर खान ने 2011 में चेन्नई के मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 26 रन ही रन देकर 3 विकेट लिए थे। अब शमी का रिकॉर्ड इस मामले में सबसे ऊपर हो गया है। शमी के इस प्रदर्शन को देखते हुए अब यह मुश्किल है कि उनकी जगह पर आगे के मैचों में भुवनेश्वर कुमार को उन पर तरजीह दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी पर फिर भड़कीं हसीन जहां ने क्यों कहा- खुल्ला बेशर्म लफंगा है

टीम इंडिया का प्रदर्शन

टीम इंडिया का प्रदर्शन

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा का विकेट विवादपस्द तरीके से जल्द ही गंवा दिया। उन्होंने 18 रन बनाए उसके बाद राहुल और कोहली के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन राहुल इस बार भी पारी को लंबा नहीं खींच सके और 48 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन भारत की चिंता विश्व कप में विजय शंकर और केदार जाधव की साधारण बल्लेबाजी है। खासकर शंकर नंबर चार पर इस मैच में भी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। इनके सस्ते में आउट होने के बाद धोनी और पांड्या के बीच 60 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी हुई।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 23:31 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+