For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब पाकिस्तानी गेंदबाज से मिलने के लिये राहुल द्रविड़ ने छोड़ी अपनी कैब, अराफत ने सुनाया 7 साल पुराना किस्सा

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में दुनिया की सबसे बेहतरीन टीमों के बीच होने वाली जंग में से एक भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच शामिल होते हैं, हालांकि पिछले एक दशक में दोनों टीमों ने सिर्फ मल्टीनेशन टूर्नामेंट या फिर आईसीसी की ओर से आयोजित किये जाने वाले टूर्नामेंट के दौरान ही एक दूसरे का सामना किया है। सीमा पर लगातार बने हुए तनाव और राजनीतिक हालात के चलते सीरीज नहीं खेली जा सकी है। हालांकि कई मौकों पर देखा गया है कि दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे के प्रति सम्मान प्रकट किया है और इसको जताने के लिये कुछ खास करके दिखाया है।

ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज यासिर अराफात ने भी करने का काम किया है और अपने यूट्यूब चैनल स्पोर्टस यारी पर 7 साल पुराना किस्सा सुनाया है जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की दरियादिली के बारे में बताया जब उन्होंने अपनी टैक्सी को इस गेंदबाज से मिलने के लिये छोड़ दिया था।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिये शिखर धवन बनें कप्तान, 6 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

अराफत ने वीडियो में बात करते हुए कहा,'यह साल 2014 की बात है जब राहुल द्रविड़ एक मैच में कॉमेंट्री करने लॉर्डस आये थे। मैच खत्म होने के बाद वो स्टेडियम के बाहर आकर एक टैक्सी बुक कर रहे थे, वह जैसे ही अंदर बैठे थे मैं वहां पहुंच गया और उन्हें आवाज मारी राहुल भाई। वो गाड़ी में बैठ चुके थे और चाहते तो बिना आवाज सुने निकल जाते या फिर जल्दी बात खत्म कर वापस निकल जाते, लेकिन द्रविड़ ने मुझसे बात करने के लिये अपनी कैब छोड़ दी और टैक्सी ड्राइवर को जाने के लिये कह दिया। मैंने पाकिस्तान के लिये ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन फिर भी उन्होंने मुझसे लगभग 15 मिनट तक बात की। द्रविड़ ने मुझसे मेरे क्रिकेट और मेरे परिवार के बारे में पूछा जो कि मेरे दिल को छू गया।'

गौरतलब है कि यासिर अराफत ने अपने टेस्ट डेब्यू में भारत के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने का काम किया था और उनके टेस्ट करियर का पहला विकेट राहुल द्रविड़ बने थे। अराफत ने बताया कि राहुल द्रविड़ का विकेट उनके करियर के लिये काफी महत्वपूर्ण रहा और काफी करीब भी है।

और पढ़ें: नस्लीय ट्वीट को लेकर मुश्किल में पड़ सकते हैं मोर्गन, बटलर, मैकलम, IPL में राजस्थान-कोलकाता ले सकती है एक्शन

आपको बता दें कि यासिर अराफत ने पाकिस्तान के लिये 3 टेस्ट, 11 वनडे और 13 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का काम किया है लेकिन काउंटी क्रिकेट में वो लगातार खेलते रहे। अराफत ने ससेक्स, सर्रे, हैम्पशायर और समरसेट के लिये खेलने का काम किया है।

Story first published: Friday, June 11, 2021, 0:40 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+