विराट कोहली नहीं बाबर आजम बनना चाहता है यह खिलाड़ी, जानें क्यों
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज रजा ने जबसे पीएसएल में धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ी हैदर अली की तारीफ में विराट कोहली और बाबर आजम जैसे खिलाड़ियों के साथ तुलना कर दी है तब से यह बल्लेबाज लगातार चर्चा में बना हुआ है। पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए हैदर अली ने पीएसएल के इस सीजन में काफी शानदार खेल दिखाया और बेहद कम उम्र में अपने खेल से काफी नाम कमा लिया है।
और पढ़ें: इस मामले में विराट कोहली का मुकाबला करना चाहते हैं हर्शल गिब्स
हैदर अली के बल्लेबाजी ने सिर्फ मशहूर कॉमेंटेटर रमीज रजा को ही अपना दीवाना नहीं बनाया बल्कि पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर भी उनके फैन हो गये हैं। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए हैदर अली की तुलना टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम से की थी।
और पढ़ें: 'राजनीति की बजाय अपनी बल्लेबाजी पर दे ध्यान', पीसीबी ने मोहम्मद हाफिज को लताड़ा

विराट कोहली नहीं बाबर आजम कहलाना पसंद करुंगा
मीडिया और क्रिकेट दिग्गजों के बीच चल रही इस तुलना पर आखिरकार हैदर अली ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात रखी है। हैदर अली ने पहले दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी अपने प्रदर्शन से प्रभावित करते नजर आये। हैदर अली के इस बयान का वीडियो क्रिकेट पाकिस्तान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
इस वीडियो में हैदर अली ने कहा, 'एक बल्लेबाज कभी अपने रोल मॉडल जैसा नहीं बन सकता है, लेकिन हां खुद को निखार सकता है और उनकी तरह शॉट्स खेल सकता है। मैं खुद को निखारना चाहता हूं कि लोग मुझे बाबर आजम कहें ना कि विराट कोहली, क्योंकि बाबर के पास अच्छे शॉट्स हैं।'

विराट कोहली को बताया अपना रोल मॉडल
इस बीच हैदर अली ने साफ किया कि विराट कोहली उनके रोल मॉडल हैं और जो आपका रोल मॉडल होता है आप उससे प्रभावित होते हैं, उसके जैसा बनना मुश्किल है। हालांकि मैं विराट कोहली से जितनी ज्यादा अच्छी चीजें सीख सकता हूं सीखना चाहूंगा।
उन्होंने कहा, 'मैं विराट कोहली नहीं बन सकता हूं लेकिन प्रैक्टिस के जरिए उनके जैसे शॉट्स लगाना सीख सकता हूं। मैं हैदर अली हूं और मैं सिर्फ हैदर अली बन सकता हूं।'

हैदर ने बताया आखिर क्यों पसंद हैं बाबर आजम
हैदर अली ने इस वीडियो में यह भी बताया कि उन्हें बाबर आजम इतना क्यों पसंद हैं। इस दौरान उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब हैदर की मुलाकात एक फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के दौरान बाबर आजम से हुई थी।
हैदर ने कहा, 'मैं बाबर आजम से एक फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के दौरान मिला था, उन्होंने मुझे बल्लेबाजी के कुछ टिप्स दिए थे। लाहौर नेशनल क्रिकेट अकैडमी में भी हमें उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने पीएसएल के दौरान भी मेरी मदद की थी और मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया था और कहा था कि मैं रन बनाते रहूं और बाकी सब अल्लाह पर छोड़ दूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
