पाकिस्तान के सबसे सीनियर खिलाड़ी ने किया संन्यास का फैसला, बताया कौन सा होगा आखिरी मैच
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में लगातार कई बदलाव आ रहे हैं। भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम को पूरी तरह से बदलने में लग गया है। इसको लेकर पीसीबी ने युवाओं का ज्यादा मौका देने और सीनियर खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टीम से चलता करने की रणनीति अपनाई है। इसी फेहरिस्त में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ट ने टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पहले कप्तानी से छुट्टी दी और उसके बाद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन से भी आराम दे दिया। ऐसे में पाकिस्तान टीम के कई सीनियर खिलाड़ी इस खेल को अलविदा कहने को मजबूर हो गये हैं।
और पढ़ें: पार्थिव पटेल के बाद रॉबिन उथप्पा करना चाहते हैं टीम में वापसी, कहा- धोनी की जगह लेने को तैयार
इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक मोहम्मद हाफिज ने भी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का मन बना लिया है। पिछले काफी समय से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद हाफिज अभी भी पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।
और पढ़ें: पाकिस्तान के सबसे स्लो गेंदबाज थे शोएब अख्तर, वकार से तुलना करने पर लोग कहते थे पागल

कई खिलाड़ी दे चुके हैं संन्यास की सलाह
पिछले साल इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए विश्व कप के बाद से ही पाकिस्तान के इस दिग्गज खिलाड़ी के संन्यास को लेकर को चर्चा जारी है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद हाफिज ने पाकिस्तान के लिये अब तक 55 टेस्ट , 218 वनडे और 91 टी20 मैचों में शिरकत की है और शानदार प्रदर्शन भी किया है। हालांकि इन सबके बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें अब तक कई बार संन्यास लेने की सलाह दी है।
संन्यास को लेकर बढ़ते दबाव को साफ करने के उद्देश्य से मोहम्मद हाफिज ने अब साफ कर दिया है कि वह कब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं और साथ ही यह भी बताया है कि कौन से टूर्नामेंट में उनके करियर का वह आखिरी मैच खेलेंगे।

बताया कब लेंगे संन्यास और यह होगा आखिरी मैच
पाकिस्तान के न्यूज चैनल जियो टीवी से बात करते हुए मोहम्मद हाफिज ने साफ किया कि वह पाकिस्तान के लिये 2020 का टी20 विश्व कप खेलना चाहते हैं, जिसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
उन्होंने कहा,'मैं अगले टी20 विश्व कप के ठीक बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरा करियर सम्मान और सुदंर ढंग से समाप्त होगा। मैं खुद को फिट रख रहा हूं। मेरी परफॉरमेंस भी पिछले कुछ सालों में अच्छी रही है।'

रमीज ने दी थी संन्यास लेने की नसीहत
गौरतलब है कि हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने शोएब मलिक और मोहम्मद हाफीज को संन्यास लेने की सलाह देते हुए कहा था कि बेहतर होगा अगर यह दोनों खिलाड़ी सम्मान के साथ क्रिकेट को अलविदा कह दें।
उन्होंने कहा था,'मैं अपने एक सौंपे गए काम के दौरान इन दोनों (हफीज और मलिक) के साथ खड़ा था यही वजह है कि इन दोनों दिग्गजों पर कोई निजी बयान देने से बचता हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट की कई सालों तक सेवा की है। लेकिन अब मुझे लगता है कि उन दोनों के लिए समय आ चुका है कि पाकिस्तान की टीम से सम्मानजनक रूप से संन्यास ले लेना चाहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
