For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वकार यूनिस ने 1996 विश्व कप को किया याद, कहा- आमिर सोहेल के व्यवहार से था हैरान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है, इस बीच पाकिस्तान की टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंच चुकी है। सीरीज से पहले खिलाड़ी 14 दिन का क्वारेंटाइन बिता रहे हैं। वहीं सीरीज को लेकर बात कर रहे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वकार यूनिस को विश्व कप के दिन याद आ गये। वकार यूनिस ने 'द ग्रेटेस्ट राइवलरी' पोडकास्ट में भारत के खिलाफ 1996 विश्व कप में खेले गये मुकाबले को याद किया और कहा कि उस मैच के दौरान वह पाकिस्तानी खिलाड़ी आमिर सोहेल का व्यवहार देखकर हैरान रह गये थे।

और पढ़ें: फैन्स को करना होगा अभी और इंतजार, कोरोना के चलते BCCI रद्द कर सकता है एक और सीरीज

उल्लेखनीय है कि 1996 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरू में खेला गया था जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था वहीं इन रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 242 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। पाकिस्तान की टीम को इस मैच में 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: ENG vs WI: टीम से बाहर करने को पर फूटा स्टुअर्ट ब्रॉड का गुस्सा, जानें क्या कहा

पाकिस्तान ने की थी जबरदस्त शुरुआत

पाकिस्तान ने की थी जबरदस्त शुरुआत

इस मैच में आमिर सोहेल और भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद के बीच मैदान पर काफी गर्मा-गर्मी देखने को मिली थी। पाकिस्तान की टीम ने 288 रनों का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की थी और 14 ओवर में 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिये थे। आमिर सोहेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे।

मैदान पर देखने को मिली थी वर्ल्ड फेमस स्लेजिंग

मैदान पर देखने को मिली थी वर्ल्ड फेमस स्लेजिंग

इस दौरान उन्होंने पारी के 14वें ओवर में वेंकटेश प्रसाद की गेंद पर कवर की ओर चौका लगाया और भारतीय गेंदबाज की ओर बल्ला दिखाकर बाउंड्री की तरफ इशारा किया। वेंकटेश प्रसाद ने उस गेंद पर कुछ भी नहीं कहा लेकिन अगली ही गेंद पर आमिर सोहेल को बोल्ड मारकर उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।

इस पर बात करते हुए वकार ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो जिस तरह सोहेल ने व्यवहार किया था उससे हम सभी हैरान थे। वह गेंद को अच्छे से हर जगह मार रहे थे उन्हें ऐसा करने की क्या जरूरत थी? मुझे लगता है कि वह दबाव में आ गए थे।'

वकार ने बताया क्या था मैच में टर्निंग प्वाइंट

वकार ने बताया क्या था मैच में टर्निंग प्वाइंट

उन्होंने कहा, 'वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। मुझे लगता है कि उन्होंने कम गेंदों में 55 तकरीबन रन बना लिए थे। सईद अनवर भी शानदार बल्लेबाजी क रहे थे। हमने अपना पहला मैच जब खोया तब टीम का स्कोर 10 ओवरों में 85-84 था। हम आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तभी हमने अनवर का विकेट खो दिया और फिर सोहेल आउट हो गए। वहां से मैच पलट गया।'

Story first published: Sunday, July 12, 2020, 17:58 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+