For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कोरोना का इलाज मिल सकता है बेवकूफों का नहीं ', Viral Video पर फूटा हरभजन का गुस्सा

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशवासियों ने रविवार की रात 9 बजे से 9 मिनट के लिये अपने घरों में, दरवाजों और खिड़कियों पर दीया, मोमबत्ती और टॉर्च जलाने का काम किया। इस छोटे से काम के जरिये देश के लोगों ने साफ किया है कि वह कोरोना वायरस की वजह से छाये हुए अंधकार में उस प्रकाश के साथ हैं जो डॉक्टर्स, पुलिस और सफाई कर्मचारियों के रूप में इस बीमारी से लड़ने के लिये मैदान में उतरे हुए हैं। एक तरफ पीएम मोदी की इस अपील में लगभग सारा देश शांति पूर्वक शामिल हुआ तो वहीं कुछ लोग की बेवकूफी भी नजर आई जिन्होंने इस मौके पर पटाखे जलाने शुरु कर दिये।

और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये हरभजन-युवराज का बड़ा ऐलान, जानें कौन दे रहा कितना दान

लोगों की बेवकूफी का खामियाजा भी भुगतना पड़ा और जयपुर के वैशाली नगर इलाके में पटाखे गिरने के चलते आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो भारतीय टीम के सीनियर ऑफ स्पिन गेंदबाज और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने भी शेयर किया और लोगों की बेवकूफी पर नाराज होते हुए निशाना साधा है।

हरभजन ने इस घटना को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा,'हम लोगों को कोरोना का इलाज तो मिल जायेगा पर ऐसी बेवकूफी का इलाज कहां मिलेगा।'

और पढ़ें: जब धोनी को मैदान पर आशीष नेहरा ने दी थी गाली, जानें उस घटना पर अब क्या बोले

हरभजन सिंह का यह ट्वीट काफी वायरल भी हो रहा है जिसमें उनके फैन्स भी लोगों की इस बेवकूफी पर अपना गुस्सा जता रहे हैं। उल्लखनीय है कि आग लगने की इस घटना में किसी के भी चोटिल होने की खबर नहीं है, हालांकि ऐसी घटनायें यकीनन हताश करने वाली हैं।

गौरतलब है कि रविवार को हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ मदद का हाथ बढ़ाया है। हरभजन सिंह ने जालंधर के करीब 5 हजार गरीब परिवारों के लिये राशन बांटने का काम किया। वहीं उनके साथी युवराज सिंह ने भी रविवार को पीएम केयर्स फंड में 50 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया।

और पढ़ें: पीसीबी का दावा भारत-पाकिस्तान के न खेलने से हुआ घाटा, ICC से मांग रहा बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी

देखें ट्वीट:

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 15:10 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+