Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20: शादाब खान ने आजम की छाती पर मारा मुक्का, फिर जड़ दिये 8 छक्के, ठोंके 88 रन

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच जहां यूएई में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चौके छक्कों की बरसात हो रही है तो वहीं पाकिस्तान में जारी घरेलू क्रिकेट लीग पाकिस्तान टी20 लीग कप में पाकिस्तान के युवा और सीनियर खिलाड़ी भी अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। इस लीग के दौरान जहां मंगलवार को कामरान अकमल ने इतिहास रचने का काम किया तो वहीं बुधवार को खेले गये एक मैच में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान का बल्ला गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा।

और पढ़ें: IPL 2020: गेल-राहुल की फिफ्टी से जीत की राह पर लौटी पंजाब, आरसीबी को 8 विकेट से हराया

नेशनल टी20 कप के तहत खेले गये मैच में सिंध की ओर से खेलते हुए आजम खान ने नार्थन पंजाब के खिलाफ महज 43 गेंदों में 88 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 25 रनों से जीत दिलाई।

और पढ़ें: DC vs RR: राजस्थान के खिलाफ तुषार देशपांडे ने किया ड्रीम डेब्यू, जीत में निभाया अहम रोल

शादाब खान ने आजम खान की छाती पर मारा मुक्का

शादाब खान ने आजम खान की छाती पर मारा मुक्का

इस मैच के दौरान फैन्स को रोमांचित करने वाले कई नजारे देखने को मिले। दरअसल विपक्षी टीम से खेल रहे आजम खान के दोस्त शादाब खान ने मैच के दौरान मजाक में उनकी छाती पर मुक्का मारा, लेकिन आजम खान को शायद यह पसंद नहीं आया।

उन्होंने इसका जवाब अपने बल्ले से दिया और शादाब खान के ओवर में 3 लंबे-लंबे छक्के लगाये।

मोहम्मद आमिर की गेंद पर भी जड़े 3 छक्के

मोहम्मद आमिर की गेंद पर भी जड़े 3 छक्के

इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को भी नहीं बख्शा और उनके ओवर में भी 3 लंबे छक्के लगा दिये।

आजम खान ने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाकर 88 रनों की पारी खेली और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट के इस बल्लेबाज का उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर मजाक बनाया जाता है।

आजम खान के मोटापे को लेकर उड़ाते रहे मजाक

आजम खान के मोटापे को लेकर उड़ाते रहे मजाक

आपको बता दें कि आजम खान का शारीरिक रूप से वजन थोड़ा ज्यादा है जिसके लिये उन्हें अक्सर सिफारिशी क्रिकेटर कहकर ट्रोल किया जाता है। हालांकि आजम खान ने अपनी विस्फोटक पारी से अपने आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया है और बता दिया है कि उनमें टैलेंट की कमी नहीं है।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 0:40 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+