विराट कोहली ने की 'शक्तिमान' पर हमले की निंदा कहा, अब इससे ज्यादा बुजदिली क्या होगी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। इन दिनों 'शक्तिमान' ने भारतीय राजनीति में खलबली मचा दी है। जी हां वहीं शक्तिमान घोड़ा जिसे उत्तराखंड में लाठियों से मारा गया था और उसका पैर टूट गया था। राजनीति गलियारों से विरोध के सुर उठने के बाद अब क्रिकेट मैदान से भी आवाजें आने लगी हैं। Video: प्यार की मजबूती और नफरत की ताकत ने कोहली को बना दिया विराट
स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इस मामले में दुख प्रकट किया है और ट्वीट कर कहा है कि 'एक खूबसूरत और प्यारे जानवर पर बेवजह हमले से मैं हैरान और आशाहीन महसूस कर रहा हूं।' इससे ज्यादा बुजदिली नहीं हो सकती है। एक दूसरे ट्वीट में विराट कोहली ने लिखा है कि ''उम्मीद करता हूं कि इस मामले में सख्त और तीव्र कार्रवाई की जाएगी, सब शक्तिमान के लिए दुआ करो।''
Hope strongest and swiftest action is taken soon! Let's all pray for Shaktiman (2/2)
— Virat Kohli (@imVkohli) March 18, 2016
उल्लेखनीय है कि शक्तिमान घोड़े का पैर काटना पड़ा है। पुणे से आए चिकित्सकों की टीम ने निर्णय लिया था कि घोड़े की जान बचाने के लिए उसके टूटे पिछले पैर को काटना पड़ेगा जिसके बाद यहां एक पशु अस्पताल में सर्जन फिरोज खम्बाटा के नेतृत्व में डॉक्टरों के एक समूह ने घोड़े का ऑपरेशन किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठी से पीटकर घोड़े की टांग तोड़ने का आरोप झेल रहे बीजेपी विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
