अजहर अली ने चुनी पाकिस्तान की ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन, दिग्गज खिलाड़ियों का नाम गायब
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच ज्यादातर देश लॉकडाउन के दौर से गुजर रहे हैं। इसके चलते खेल जगत के तमाम बड़े टूर्नामेंट या तो स्थगित कर दिये गये हैं या फिर रद्द हो गये हैं। इस बीच खेल जगत से जुड़ी हस्तियां घर पर रहने को मजबूर हैं। बावजूद इसके खिलाड़ियों ने इस मुश्किल वक्त में खुद को और लोगों को एंटरटेन करने का तरीका ढूंढ लिया है। लॉकडाउन के बीच यह खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ी या तो अपने करियर के अहम पलों की बात कर रहे हैं या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: Video: जब हरभजन ने 24 गेंद में ठोके थे 64 रन, 19 गेंदों में पूरा किया था पचासा
इसी फेहरिस्त में एक नाम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान अजहर अली का जुड़ गया है, जिन्होंने यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते हुए अपनी ऑल-टाइम टेस्ट इलेवन का चयन किया है, जिसकी बागडोर उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान के हाथों में दी है। हालांकि अजहर अली की इस टीम से रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर समेत दिग्गज खिलाड़ियों का नाम गायब है।
और पढ़ें: 49 साल से अटूट है सुनील गावस्कर का यह रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा था इतिहास

मुश्किल है बेस्ट ऑफ बेस्ट में से टीम का चयन
लॉकडाउन के बीच घरों में बंद क्रिकेटर्स इन दिनों यूट्यूब और इंस्टाग्राम के जरिए इंटरव्यू करते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही स्पोर्टस शो का हिस्सा अजहर अली भी बनें जहां उन्हें पाकिस्तान की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन टीम का चयन करने के लिये कहा गया।
इस पर अजहर ने जवाब देते हुए कहा,' पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास दिग्गजों से भरा रहा है, ऐसे में यह काफी मुश्किल काम है, लेकिन मैं अपनी ओर से बेस्ट ऑफ बेस्ट में से टीम चुनने की पूरी कोशिश करूंगा।'

सईद अनवर से ओपनिंग तो सरफराज अहमद को विकेटकीपिंग
अजहर अली ने टीम का ऐलान करते हुए कहा कि वह हनीफ मोहम्मद और सईद अनवर को पारी का अगाज करने की जिम्मेदारी देंगे। तीसरे नंबर पर यूनिस खान को तो उनका साथ निभाने के लिये जावेद मियांदाद को चुना। पांचवे नंबर पर इंजमाम उल हक को पारी संभालने की जिम्मेदारी दी जबकि छठे नंबर पर कप्तान इमरान खान को रखा।
अजहर अली ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में दिग्गज खिलाड़ियों के नाम को दरकिनार करते हुए सरफराज अहमद को चुना। वहीं गेंदबाजी के लिये अजहर अली ने अजहर महमूग, अब्दुल कादिर और वकार यूनिस को चुना। वहीं 12वें खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने सकलैन मुश्ताक को टीम में जगह दी।

कुछ ऐसी है पाकिस्तान की ऑल टाइम टेस्ट इलेवन
अजहर अली की ऑल-टाइम टेस्ट XI टीमः हनीफ मोहम्मद, सईद अनवर, यूनिस खान, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक, इमरान खान (कप्तान), वसीम अकरम, सरफराज अहमद, अजहर महमूद, अब्दुल कादिर, वकार यूनिस। 12वां खिलाड़ीः सकलैन मुश्ताक।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
