For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: जब हरभजन ने 24 गेंद में ठोके थे 64 रन, 19 गेंदों में पूरा किया था पचासा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते देश भर में लॉकडाउन सक्रिय है और इसे 3 मई तक बढ़ाया गया है। लॉकडाउन के चलते सबकुछ ठप्प पड़ गया है जिसका असर खेल जगत पर भी देखने को मिला है। खेल जगत के बड़े-बड़े आयोजनों को अनुकूल समय आने तक के लिये स्थगित कर दिया गया है, जिसके चलते खिलाड़ी अपने-अपने घरों पर समय बिताने को मजबूर हो गये हैं। ऐसे में जहां रियल लाइफ लोग सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं वहीं वर्चुअल वर्ल्ड में लोग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।

इस फेहरिस्त में दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं जो कि सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़ने का काम कर रहे हैं। इस बीच 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

और पढ़ें: पालघर मॉब लिंचिंग पर इरफान-गंभीर समेत कई खिलाड़ियों में भी आक्रोश, जानें किसने क्या कहा

हरभजन सिंह ने जिस वीडियो को शेयर किया है वह आईपीएल 2015 का है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीजन फैन्स को हरभजन सिंह की गेंदबाजी के साथ ही उनकी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा भी देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने महज 19 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया था। यह वीडियो उसी मैच का है।

12 अप्रैल 2015 को खेले गये इस मैच में हरभजन सिंह ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए 24 गेंदों में 64 रन ठोंक डाले थे। हालांकि भज्जी की इस विस्फोटक पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा था। हरभजन सिंह ने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 6 छक्के लगाये थे।

और पढ़ें: लक्ष्मण के बाद अब गावस्कर ने उठाये विजडन अवॉर्डस पर सवाल, रोहित का नाम नहीं होने पर लताड़ा

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए हरभजन सिंह ने अपनी इस पारी को याद करते हुए 'आईपीएल' लिखा।

आपको बता दें कि इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जॉर्ज बैली के नाबाद 61 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट पर 177 रन बनाए थे। जिसका पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

देखें वीडियो:

View this post on Instagram

IPL ✅🏏🇮🇳

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on

Story first published: Wednesday, April 22, 2020, 14:04 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+