Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2020 में नहीं रहे एक और क्रिकेटर, पिता ने भारत तो बेटे ने पाकिस्तान के लिये खेला क्रिकेट

नई दिल्ली। मौजूदा समय में किसी भी आदमी से सबसे बुरे साल के बारे में बात की जाये तो वो 2020 का ही नाम लेगा। इस साल दुनिया भर में अब तक सिर्फ बुरी खबरें ही सामने आई है जिसने कई देशों में तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदाओं के बीच इस साल कोरोना वायरस ने भी दुनिया भर में हाहाकार मचाया हुआ है और अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को सक्रमण का शिकार बना चुकी है। इस महामारी का खासा असर खेलों पर भी देखने को मिला है, खास तौर से क्रिकेट पर। पिछले 3 महीने से पूरी तरह से ठप्प पड़े इस खेल को दोबारा शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं इस साल क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने दुनिया को अलविदा भी कह दिया।

इस बीच खेल जगत के एक और दिग्गज खिलाड़ी के निधन की खबर आई है। पाकिस्तान के लिये टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले इस खिलाड़ी के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं, हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के बजाय भारत के लिये क्रिकेट खेला था। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी खालिद वज़ीर का 84 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

और पढ़ें: 40 साल बाद गावस्कर ने कप्तानी से हटाने पर किया खुलासा, बोले- जीत के बाद भी छीनी कमान

खालिद वजीर ने साल 1954 में पाकिस्तान के लिये 2 टेस्ट मैचों मे शिरकत की थी। 1936 में भारत के जालंधर में जन्में खालिद वजीर के पिता सैयद वजीर अली ने देश के बंटवारे से पहले भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में शिरकत की थी। खालिद वजीर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्डस के मैदान पर अपना पहला मैच खेला था, इस दौरान वह 14 ही रन बना सके।

अपने करियर के दौरान खालिद को महज 2 प्रथम श्रेणी मैचों के बाद ही पाकिस्तान की टेस्ट टीम के लिये चुना गया था हालांकि 2 मैचों के बाद वह वापसी कर पाने में नाकाम रहे। महज 19 साल की ही उम्र में खालिद का अंतर्राष्ट्रीय करियर खत्म हो गया।

और पढे़ं: क्रिकेट इतिहास का वो गेंदबाज जो अपने ही कप्तान को मारने वाला था चाकू, फेंकता था खतरनाक बाउंसर

खालिद ने 18 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेलते हुए 271 रन बनाने का कारनामा किया और इस दौरान 14 विकेट भी हासिल किया। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लंकाशायर लीग में ईस्ट लंकाशायर के खिलाफ आया जहां उन्होंने 57 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

Story first published: Thursday, July 2, 2020, 14:06 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+