खेल के मैदान में हुआ बड़ा हादसा, सिर पर गेंद लगने से क्रिकेटर की खोपड़ी में हुआ फ्रैक्चर
नई दिल्ली: जब क्रिकेट में गेंद सिर पर लगने का हादसा होता है तो सबको कंगारू क्रिकेटर फिलीप ह्यूज की दुखद मौत की याद ताजा हो जाती है। अगर भारतीय क्रिकेट की बात करें तो 1962 का वो भयावह कैरेबियाई दौरा क्रिकेट को जानकारों का याद आ जाता है जब तत्कालीन भारतीय कप्तान नारी कॉन्ट्रैक्टर के सिर पर विंडीज तेज गेंदबाज की गेंद लगी थी और उनकी खोपड़ी टूट गई थी। इसके बाद उनकी खोपड़ी में प्लेट डालनी पड़ी थी और किसी ही तरह उनकी जान बच पाई। आज के समय में हालांकि क्रिकेट कई तरह के सुरक्षित उपकरणों से लैस हो चुका है लेकिन फिर भी ऐसे हादसे आज भी होते हैं। ताजा दुर्घटना में इंग्लैंड के खिलाड़ी के सिर में बड़ी चोट लग गई है।

बल्लेबाज के शॉट पर चित्त हुआ गेंदबाज
आमतौर पर बड़े हादसों में गेंदबाज के बॉलिंग के दौरान बल्लेबाज चोटिल होता है। लेकिन इस बार मामला उलटा है। यहां एक बल्लेबाज के झन्नाटेदार शॉट ने गेंदबाज की हालत खराब कर दी है। दरअसल इंग्लैंड में यॉर्कशायर के लेग स्पिनर जोश पॉइसडन को प्रैक्टिस के दौरान सिर पर गेंद लगने से गंभीर चोट लग गई। यह हादसा तब हुआ जब सोमवार को हेडिंग्ले के मैदान पर जोश पॉइसडन प्रैक्टिस कर रहे थे। गंभीर रूप से जख्मी पॉइसडन का जब सीटी स्कैन कराया गया तो उनके सिर पर फ्रैक्चर पाया गया और साथ ही उनके सिर के अंदर इंटरनल ब्लीडिंग भी हो रही थी।

खतरे से बाहर हैं लेकिन 3 महीने के लिए गया क्रिकेट
जिस समय पॉइसडन को यह चोट लगी तब वे अपने साथी खिलाड़ी को अभ्यास करा रहे थे। इसी दौरान एक तेज शॉट उनके पास आया जिसको वे रोक नहीं सके और गेंद सीधे उनके सिर में जा लगी। पॉइसडन को इसके बाद लीड्स के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें 36 घंटों तक डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया। अच्छी बात यह है कि गेंदबाज की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनको पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा।
कनाडा टी20 लीग के पहले ही मैच में अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए युवराज, VIDEO वायरल

6 हफ्तों तक नहीं जाएगा सिर दर्द
पॉइसडन अपने पूरे होश में हैं लेकिन डॉक्टर्स ने उनको चेताया है कि अगले 6 हफ्तों के दौरान उनको चक्कर और सिर दर्द जैसे लक्ष्णों को झेलना पड़ सकता है। हालांकि उनके लिए अधिक झुंझलाहट का विषय इस चोट की टाइमिंग है। अब वे 2019 सीजन से बाहर हो चुके हैं। इसकी पुष्टि यॉर्कशायर क्लब ने भी की है। बता दें कि यह 27 साल का लेग स्पिनर 14 मैचों में 33 और लिस्ट ए में 32 मैचों में 30 विकेट लिए हैं। इसी बीच कोच एंड्रयू गेल ने इस घटना को "बड़ी दुर्घटना" के रूप में वर्णित किया और कहा- मैं लड़के के लिए बहुत खुश हूं। हमारी प्राथमिकता इस समय वे और उनका स्वास्थ्य है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
