For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs PAK: नॉकआउट मैचों में नहीं रुका ऑस्ट्रेलिया से हार का सिलसिला, वेड-स्टॉयनिस ने पाकिस्तान से छीनी जीत

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मैच दुबई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला गया जहां पर फैन्स को एक बार फिर से रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो नॉकआउट मैचों के स्पेशलिस्ट हैं और पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। फैन्स को साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गये सेमीफाइनल का एक्शन रिप्ले देखने को मिला जहां पर जीत की दहलीज पर खड़ी पाकिस्तान की टीम के हाथों से जीत फिसल गई थी और दुबई में भी वही दोबारा देखने को मिला, जहां पर पाकिस्तान की टीम लगभग 15 ओवर्स तक मैच में जीत की दहलीज पर खड़ी थी लेकिन आखिरी 5 ओवर्स में मार्कस स्टॉयनिस और मैथ्यू वेड ने पाकिस्तान से जीत छीन ली।

और पढ़ें: 3 चुनौतियां जिसे अगले विश्वकप से पहले भारतीय टीम को करना होगा दूर, आसान नहीं होगी ऑस्ट्रेलिया में जीत

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है और अब फैन्स को टी20 विश्वकप का एक नया चैम्पियन मिलना तय हो गया है। फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और अब ऑस्ट्रेलिया के पहुंच जाने के बाद दोनों ऐसी टीमें शामिल हो गई हैं जिन्होंने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर कड़ा किया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर 5 विकेट से मैच जीत लिया।

और पढ़ें: AUS vs PAK: रिजवान के अर्धशतक से पाकिस्तान मजबूत, सेमीफाइनल में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

नहीं रुका नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया से हार का सिलसिला

नहीं रुका नॉकआउट में ऑस्ट्रेलिया से हार का सिलसिला

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एक बार फिर से नॉकआउट मैचों में पाकिस्तान को हराने के अपने सिलसिले को बरकरार रखा है और चौथी बार जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान के लिये यह सेमीफाइनल लगभग 2010 का एक्शन रिप्ले रहा, इन दोनों ही मैचों में पाकिस्तान की टीम जीत की दहलीज पर थी लेकिन 11 साल पहले माइकल हसी ने 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को पहली बार फाइनल में पहुंचाया तो वहीं इस मैच में मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी को लगातार 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को दूसरी बार फाइनल तक पहुंचा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यूएई के मैदान पर पाकिस्तान की लगातार 16 मैचों से चली आ रही जीत के रथ को भी रोक दिया। यूएई के मैदान पर पिछले 17 मैचों में यह पहली हार है जो पाकिस्तान की टीम को मिली। इस हार के साथ एक और चीज लगभग सच साबित हो गई है कि टी20 विश्वकप में वही टीम खिताब जीत सकती है जिसने कम से कम एक मैच में हार का सामना किया हो।

रिजवान-जमान-अफरीदी का रहा जलवा

रिजवान-जमान-अफरीदी का रहा जलवा

टॉस हारने के बाद पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और इस अहम मैच में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (67) और फखर जमान (नाबाद 55) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 176 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बाबर आजम ने भी 39 रनों की अहम पारी खेलकर मजबूत शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में फैन्स को भारत के खिलाफ फेंके गये पहले ओवर का एक्शन रिप्ले देखने को मिला। शाहीन अफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान एरॉन फिंच को गोल्डन डक पर वापस जाना पड़ा। पहले ही ओवर में कप्तान का विकेट खो देने के बाद सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (49) और मिचेल मार्श (28) ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिये 51 रनों की साझेदारी कर डाली।

वॉर्नर का डीआरएस न लेना पड़ा भारी, शादाब ने लगाया विकेटों का चौका

वॉर्नर का डीआरएस न लेना पड़ा भारी, शादाब ने लगाया विकेटों का चौका

पावरप्ले के तुरंत बाद शादाब खान गेंदबाजी करने आये और अपने पहले ही ओवर में मिचेल मार्श का विकेट लेकर साझेदारी को तोड़ दिया। वहीं स्टीव स्मिथ (7) भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके और वॉर्नर के साथ 20 रनों की साझेदारी करने के बाद शादाब खान की गेंद का ही शिकार बन गये। इस बीच डेविड वॉर्नर अकेले दूसरे छोर पर खड़े रहकर टीम के लिये लड़ते नजर आ रहे थे लेकिन शादाब खान के तीसरे ओवर में खराब निर्णय और खराब किस्मत का शिकार होने की वजह से अर्धशतक पूरा करने में नाकाम रहे और वापस पवेलियन लौट गये। दरअसल शादाब खान की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने डेविड वॉर्नर के लिये कॉट बिहाइंड की अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। हालांकि रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद उनके बल्ले में लगकर नहीं गई। डेविड वॉर्नर ने यहां पर रिव्यू नहीं लिया जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम को यहां पर काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

मैथ्यू वेड-मार्कस स्टॉयनिस ने पाकिस्तान से छीनी जीत

मैथ्यू वेड-मार्कस स्टॉयनिस ने पाकिस्तान से छीनी जीत

वहीं शादाब खान ने अपने आखिरी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल (7) को भी कैच कराकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। हैरिस राउफ ने इस मैच में 4 ओवर फेंक कर सिर्फ 26 रन दिये और 4 विकेट अपने नाम किये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के लिये मार्कस स्टॉयनिस के साथ मैथ्यू वेड ने पारी को संभालते हुए मैच को डीप ले जाने का फैसला किया और छठे विकेट के लिये नाबाद 81 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। 19वें ओवर में काफी कुछ घटा जहां पर हसन अली ने तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड का कैच छोड़ा तो वहीं अगली 3 गेंद पर वेड ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर लगातार 3 छक्के लगाकर मैच को एक ओवर पहले ही खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिये मैथ्यू वेड ने 17 गेंदों में 2 चौके 4 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रनों की पारी खेली तो वहीं पर मार्कस स्टॉयनिस ने 31 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 40 रनों की पारी खेली।

Story first published: Thursday, November 11, 2021, 23:26 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+