For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या मानसिक बीमारी से गुजर रहे हैं स्टीव स्मिथ, टिम पेन ने किया बड़ा इशारा

Steve Smith is suffering from Insomnia, Tim Paine reveals smith's sleep problems|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। एडिलेड के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के लिये उतर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस समय पूरी तरह से ठीक नहीं चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान टिम पेन ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि स्टीव स्मिथ इस वक्त इनसोम्निया (नींद की समस्या) से जूझ रहे हैं। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि वह इसके लिये मैनेजमेंट का सहारा ले रहे हैं ताकि नींद न आने की समस्या से निजात मिल सके।

पेन ने कहा,'मैं जानता हूं कि स्टीव (स्मिथ) इस समय नींद की बीमारी से जूझ रहे हैं और इसके लिये वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मदद ले रहे हैं। हालांकि मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि वह खुद को शांत रखकर जल्द ही इस समस्या को सुलझा लेंगे।'

और पढ़ें: BPL6: मुश्किल में डाल सकता है क्रिस गेल का ब्रेक लेना, इस टीम ने की कार्रवाई की मांग, जानें क्यों

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में स्टीव स्मिथ सिर्फ 4 रन ही बना पाये थे, जिसके बाद अपने प्रदर्शन से नाखुश स्टीव स्मिथ ने खुद को अजीबो-गरीब सजा थी।

खराब प्रदर्शन से नाराज स्टीव स्मिथ ने खुद को शांत करने के लिये ब्रिस्बेन के स्टेडियम से टीम के होटल तक की करीब तीन किलोमीटर की दूरी दौड़ कर पूरी की थी।

और पढ़ें: वेस्टइंडीज ने घोषित की भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम

स्मिथ से जब इस बारे में पूछा गया को उन्होंने कहा था, 'जब मैं रन नहीं बना पाता हूं तो हमेशा अपने आप को सजा देता हूं। मैच में रन स्कोर करने और शतक पूरा करने पर जिस तरह से मैं खुद को चॉकलेट बार के रूप में इनाम देता हूं, उसी तरह रन नहीं बना पाने पर मैं अपने आप को सजा भी देता हूं।'

आपको बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया। ऐसे में स्टीव स्मिथ का नींद न आने की बीमारी से जूझना उनकी मानसिक स्थिति के स्वस्थ न होने की ओर इशारा करती है।

और पढ़ें: भारतीय कोचों को कम मौके देकर बड़ी गलती कर रही हैं IPL की टीमें: द्रविड़

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से यहां खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिन-रात टेस्ट मैच होगा।

Story first published: Friday, November 29, 2019, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+