For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

NZ vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, विश्वकप से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार (26 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने उतरी है। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में जब टॉस के लिये कप्तान केन विलियमसन पहुंचे तो उन्होंने कीवी टीम के फैन्स के लिये बुरी खबर सुनाई। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन कॉल्फ में खिंचाव आने की वजह से टी20 विश्वकप 2021 से पूरी तरह से बाहर हो गये हैं, जो कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम के लिये बहुत बड़ा झटका है। फर्ग्यूसन ने ट्रेनिंग के बाद अपनी कॉल्फ में खिंचाव की शिकायत की थी जिसके बाद स्कैन कराया गया।

स्कैन की रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि फर्ग्यूसन के मांस में ग्रेड 2 टीयर की चोट आयी है और इसके चलते वो कम से कम 3 हफ्तों के लिये बाहर हो गये हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने इस पर बात करते हुए कहा कि हमारी टीम के लिये ओपनिंग मैच से पहले फर्ग्यूसन का बाहर हो जाना बहुत बड़ा झटका है। सारी टीम इस समय उनके बाहर होने पर दुखी है।

और पढ़ें: सिमंस के चलते T20 WC में लगभग खत्म हुआ वेस्टइंडीज का सफर, साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से हराया

कोच गैरी स्टीड ने आगे बात करते हुए कहा कि फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और इस टूर्नामेंट से पहले बहुत शानदार फॉर्म भी रहे हैं। हालांकि अब उनके बाहर हो जाने पर एडम मिल्ने को उनकी जगह टीम में जगह दी गई है जो कि पिछले 2 हफ्ते से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। आईसीसी की तकनीकी कमिटी की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से जगह दी जायेगी।

कोच गैरी स्टीड ने कहा,'फर्ग्यूसन हमारी टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और लंबे समय से अच्छी फॉर्म में हैं, उनका बाहर होना हमारे लिये बहुत बड़ा झटका है। हालांकि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके रिप्लेसमेंट के रूप में एडम मिल्ने जैसा खिलाड़ी मिला है जो कि पिछले 2 हफ्तों से टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।'

और पढ़ें: SA vs WI: 6 छक्के लगाकर लुईस ने ठोंका विस्फोटक अर्धशतक, धीमी शुरुआत के बाद खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

गौरतलब है कि लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड की टीम के लिये अब तक 13 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैचों में शिरकत की है। फर्ग्यूसन ने अब तक 13 मैचों में 24 टी20 विकेट चटकाये हैं और 13.17 की औसत, 11.50 की स्ट्राइक रेट से रन दिये हैं। आपको बता दें कि लॉकी फर्ग्यूसन ने न्यूजीलैंड के लिये टी20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल भी चटकाया है। शारजाह के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और न्यूजीलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया है।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 20:10 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+