For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

SA vs WI: 6 छक्के लगाकर लुईस ने ठोंका विस्फोटक अर्धशतक, धीमी शुरुआत के बाद खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का 18वां मैच साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है, जहां पर कैरिबियाई टीम के बल्लेबाजों ने एक बार फिर से खराब शुरुआत की लेकिन सलामी बल्लेबाज एविन लुईस की विस्फोटक पारी के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कैरिबियाई बल्लेबाजों को खेलने के लिये बुलाया, हालांकि वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 143 रन का ही स्कोर खड़ा कर सकी।

पिछले मैच में 55 रन पर ऑल आउट होने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने जब पारी का आगाज किया तो ऐसा लगा कि टीम अपने पिछले मैच के सदमे से उबर नहीं सकी है, जिसके चलते वेस्टइंडीज की टीम पहले 3 ओवर्स में सिर्फ 6 रन ही जोड़ सकी। एविन लुईस ने पहली 10 गेंदों में सिर्फ एक ही रन बनाया था, हालांकि कप्तान कायरन पोलार्ड की तरफ से ड्रेसिंग रूम से मैसेज भेजने के बाद एविन लुईस ने खेलने का तरीका बदल दिया।

और पढ़ें: जानें कैसे पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच के नतीजा बदल सकता है सेमीफाइनल के समीकरण, भारत की दावेदारी पर पड़ेगा फर्क

एविन लुईस ने वेस्टइंडीज के लिये 35 गेंदों का सामना कर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें लुईस ने 6 छक्के और 3 चौके भी लगाये, हालांकि दूसरे छोर पर खड़े लेंडल सिमंस ने वेस्टइंडीज की टीम के लिये काफी धीमी पारी खेली जिसका खामियाजा उसके कुल स्कोर में भी देखने को मिला। लेंडल सिमंस ने 35 गेंदों का सामना कर सिर्फ 16 रन बनाये। इतना ही नहीं वेस्टइंडीज ने अपनी पारी में 56 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया है, जिसका मतलब है कि उसने अपनी कुल पारी के 9.2 ओवर्स में कोई रन नहीं बनाये हैं।

एविन लुईस ने लिंडल सिमंस के साथ पहले विकेट के लिये 73 रनों की साझेदारी की, जिसे केशव महाराज ने लुईस का विकेट लेकर तोड़ने का काम किया। हालांकि इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके और धीरे-धीरे कर अपने विकेट खोते चले गये।

और पढ़ें: जब भारतीय टीम की जीत के बाद पाकिस्तान में फूटे थे पटाखे, पूर्व पाक कप्तान ने गंभीर-सहवाग को लताड़ा

वहीं एविन लुईस के अलावा कप्तान कायरन पोलार्ड ने भी 20 गेंदों में 2 चौके और एक छ्क्के की मदद से 26 रनों का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका के लिये ड्वेन प्रेट्रोरियस ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 2 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। वहीं केशव महाराज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्खिया ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Story first published: Tuesday, October 26, 2021, 17:31 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+