For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SA: फवाद आलम ने शतक लगा पाकिस्तान को बचाया, साउथ अफ्रीका पर दिलाई बढ़त

Pakistan vs South Africa 1st test Fawad Alam slams 3rd Test Century saves Pakistan from Embarrassing all out and took lead: नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम इस समय आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा कर रही है, जहां पर कराची के मैदान में दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। 14 साल बाद पाकिस्तान (Pakistan) की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलनी पहुंची साउथ अफ्रीकी टीम के लिये मैच का पहला दिन पूरी तरह से उनके नाम रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम सिर्फ 220 रन ही बना सकी, वहीं गेंदबाजी के दौरान उसने पहले दिन 18 ओवर बॉलिंग की और दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान (Pakistan) के 33 रनों पर 4 विकेट गिरा दिये थे।

पहले दिन का खेल देखने के बाद यह साफ था कि पाकिस्तान (Pakistan) की टीम खतरे में है और उसे इस शर्मनाक हालत से बाहर निकालना आसान नहीं होगा। हालांकि पाकिस्तान (Pakistan) के लिये न्यूजीलैंड दौरे पर 11 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले फवाद आलम (Fawad Alam) कराची में भी संकटमोचन की तरह उतरे और अपने करियर का तीसरा शतक लगाते हुए न सिर्फ पाकिस्तान (Pakistan) को मुश्किल घड़ी से बाहर निकाला बल्कि अपनी टीम को बढ़त दिलाने में भी कामयाब रहे।

और पढ़ें: कोरोना वायरस की चपेट में आये वेस्टइंडीज के होप ब्रदर्स, इस बड़े टूर्नामेंट से हुए बाहर

27 रन पर 4 विकेट खो चुकी पाकिस्तान (Pakistan) के लिये फवाद आलम (Fawad Alam) (109) ने अजहर अली (51) के साथ पांचवे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी की और टीम को शर्मनाक स्थिति से बाहर निकाला। केशव महाराज ने अजहर अली का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया। फवाद आलम (Fawad Alam) यहां रुके नहीं उन्होंने मोहम्मद रिजवान (33) के साथ छठे विकेट के लिये 55 रनों की साझेदारी की और फिर फहीम अशरफ (60*) के साथ 7वें विकेट के लिये 102 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान फवाद आलम (Fawad Alam) जब 219 गेंदों का सामना करके 94 रन के स्कोर पर थे तो उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

और पढ़ें: शार्दुल ठाकुर ने किया खुलासा, बताया किस विकेट से गाबा में पलट गया मैच

आपको बता दें कि 100 ओवर का खेल समाप्त हो जाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिये हैं और दक्षिण अफ्रीका (South Africa)के खिलाफ 70 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका (South Africa)के लिये लुंगी एंगिडी ने पहे मोहम्मद रिजवान और फिर फवाद आलम (Fawad Alam) का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराई।

Story first published: Wednesday, January 27, 2021, 17:36 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+