For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान जाकर टी20 खेलने से साउथ अफ्रीका ने किया इंकार, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। भारतीय टीम के खिलाफ अगले महीने 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लियेे दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आ रही है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित 3 मैचों की टी20 सीरीज को खेलने से इंकार कर दिया है। अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के इंतजार में पाकिस्तान टीम के लिये साउथ अफ्रीका पहली टीम होती जो एशिया के बाहर से उसकी मेजबानी में उसकी सरजमीं पर खेलती। लेकिन पाकिस्तान को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

और पढ़ें: विराट कोहली के नाम हुआ इक और खास मुकाम, प्रियंका चोपड़ा की बराबरी कर बने नंबर 1

भारत दौरे पर आ रही दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 वनडे मैच खेलेगी जो कि 12 मार्च से शुरु होगी और 18 मार्च को आखिरी मैच खेला जायेगा।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में 100वां टेस्ट खेल टेलर रचेंगे इतिहास, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस वजह से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान जाने से किया इंकार

इस वजह से साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान जाने से किया इंकार

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारत दौरे के बाद पाकिस्तान के प्रस्तावित 3 टी20 मैच की सीरीज को खेलने से इंकार कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका बोर्ड ने इसके पीछे खिलाड़ियों की सुरक्षा नहीं बल्कि खिलाड़ियोंं के कार्यभार प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) को कारण बताया।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से इस टी20 सीरीज का आयोजन आगे खिसकाने के लिये कह दिया है जब दोनों बोर्ड के लिए वक्त सही होगा।

कुछ ऐसा था पाकिस्तान के खिलाफ शेड्यूल

कुछ ऐसा था पाकिस्तान के खिलाफ शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका को भारत दौरे पर 12 से 18 मार्च तक तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलने के बाद पाकिस्तान का दौरा करना था जहां रावलपिंडी में उसे तीन टी20 मैचों की सीरीज में भाग लेना था। दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से चार मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज खेल रही है।

खिलाड़ियों को मिला सिर्फ 1 हफ्ते का समय

खिलाड़ियों को मिला सिर्फ 1 हफ्ते का समय

साउथ अफ्रीका की टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा उसे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

इस सीरीज के आखिरी मैच और भारत दौरे पर खेले जाने वाले पहले मुकाबले के बीच सिर्फ एक सप्ताह से कम समय है।

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 10:16 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+