विराट कोहली के नाम हुआ इक और खास मुकाम, प्रियंका चोपड़ा की बराबरी कर बने नंबर 1

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आये दिन एक नया मुकाम हासिल करते नजर आते हैं, फिर चाहे वो क्रिकेट की दुनिया में पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नये रिकॉर्ड बनाने का हो या फिर बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा पैसे कमाने का। विराट कोहली अपने फैन्स के बीच काफी मशहूर हैं। विराट कोहली को खुद भी फैन्स से बात करना पसंद है। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी इतनी ज्यादा है।

और पढ़ें: Valentines Day पर सचिन तेंदुलकर का खुलासा, पत्नी अंजलि नहीं बल्कि यह है लाइफ का पहला प्यार

हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीय खिलाड़ी का ताज अपने सिर पर लिया था जिसके बाद अब विराट कोहली ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में 100वां टेस्ट खेल टेलर रचेंगे इतिहास, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रियंका से जल्द आगे निकल जायेंगे विराट कोहली

प्रियंका से जल्द आगे निकल जायेंगे विराट कोहली

विराट कोहली सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अभी तक सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब वह पहले नंबर पर आ चुके हैं। इस मामले में विराट कोहली ने मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बराबरी कर ली है और इंस्टाग्राम पर 49.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दोनों हस्तियां पहले नंबर पर काबिज हो गई हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर भारतीय हस्ती में बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अभी तक नंबर 1 थी, हालांकि जिस हिसाब से विराट कोहली बढ़ रहे हैं वह जल्द ही प्रियंका को पीछे छोड़ देंगे।

इस साल की शुरुआत तक प्रियंका चोपड़ा इस मामले में विराट कोहली से आगे रही हैं। इस साल की शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 44.6 मिलियन फॉलोअर थे, जबकि विराट कोहली के 41.1 मिलियन फॉलोअर थे।

जानें विराट कोहली से कितना पीछे हैं एमएस धोनी

जानें विराट कोहली से कितना पीछे हैं एमएस धोनी

इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर भारतीय हस्तियों में शामिल खिलाड़ियों की बात करें तो विराट कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि टॉप 10 में शामिल हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस मामले में विराट से काफी पीछे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ 19.9 मिलियन फॉलोअर हैं।

वहीं विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 32.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

लगातार तीसरे साल ब्रांड वैल्यू में नंबर 1 बने विराट कोहली

लगातार तीसरे साल ब्रांड वैल्यू में नंबर 1 बने विराट कोहली

सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव दिखने वाले विराट कोहली ने हाल ही में सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यू के मामले में लगातार तीसरे साल पहला नंबर हासिल किया। वह इस लिस्ट में लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू लेने वाली हस्ती बने।

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू 237.5 मिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच गई है यानी लगभग 1691 करोड़ रुपये। उन्होंने इस मामले में देश के कई दिग्गज लोगों को पीछे छोड़ा था।

इन दिग्गजों में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हैं। इसके अलावा दिग्गज क्रिकेटर जैसे सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, रोहित शर्मा का नाम भी प्रमुख है।

Story first published: Saturday, February 15, 2020, 9:18 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+