For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: मैदान पर उतरते ही धोनी के खास क्लब में शामिल हुए सरफराज अहमद, देखें आंकड़े

नई दिल्ली। पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका टीम के खिलाफ कराची में तीसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने बुधवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। सरफराज अहमद वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 50 मैचों में कप्तानी करने वाले दुनिया के दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। सरफराज अहमद ने यह मुकाम कराची में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में हासिल किया है।

एमएस धोनी ऐसे पहले विकेटकीपर बने थे जिन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान 50 मैचों में किसी टीम के खिलाफ कप्तानी की थी। एम एस धोनी ने विकेटकीपर रहते हुए 200 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 110 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 74 मैचों में हार उनके हिस्से आई है और 5 मैच टाई रहे हैं।

और पढ़ें: PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान ने घोषित की टी-20 टीम, 3 साल बाद लौटे उमर अकमल

वहीं सरफराज अहमद ने अभी तक बतौर कप्तान 27 मैच जीते हैं और 20 में उन्हें हार मिली है। विश्व कप से बाहर होने के बाद सरफराज अहमद की कप्तानी को लेकर फैन्स ने काफी सवाल उठाये थे और उन्हें बाहर करने की भी मांग की जा रही थी, हालांकि मिस्बाह उल हक ने उनकी कप्तानी पर भरोसा जताते हुए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम की कमान सौंपी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के खराब प्रदर्शन को लेकर कोच मिकी आर्थर को बाहर का रास्ता दिखाया था। मौजूदा वनडे सीरीज में पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था।

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर टेस्ट की पहली पारी में ही शतक लगाकर क्या यह स्लॉट बुक कर लिया है?

इस सीरीज का आखिरी मैच आज कराची में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 19:08 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+