Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार श्रीलंका, पीसीबी को इस खास बात की उम्मीद

नई दिल्ली। हाल ही में वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर पहुंची श्रीलंका की टीम ने दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए हामी भर दी है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान आकर खेलने को तैयार हो गया है। अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान में करीब एक दशक बाद कोई अतंर्राष्ट्रीय टेस्ट खेला जाएगा। आखिरी बार मार्च 2009 में श्रीलंका की टीम ने ही टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था जहां पर उस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ और पाकिस्तान उस वक्त के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए तरस गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हामी मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उम्मीद है कि इस दौरे पर श्रीलंका टीम के बड़े खिलाड़ी आने से पीछे नहीं हटेंगे।

हाल ही में पाकिस्तान में आयोजित हुई सीमित ओवर्स की सीरीज से श्रीलंका के कई सीनियर प्लेयर्स ने सुरक्षा का हवाला देते हुए सीरीज से बाहर रहने का फैसला किया था। पीसीबी को उम्मीद है कि श्रीलंका के शीर्ष क्रिकेटर आगामी दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में खेलने से पीछे नहीं हटेंगे।

और पढ़ें: BCCI की बड़ी लापरवाही आई सामने, जब खुद पैसे देकर वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय टीम

पीसीबी सूत्र ने कहा, 'इस तरह के संकेत हैं कि सुरक्षा कारणों से सितंबर-अक्टूबर में सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान नहीं आने वाले 10 खिलाड़ियों में से अधिकांश खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे।'

सूत्र ने बताया कि श्रीलंका बोर्ड (एसएलसी) ने पीसीबी को बताया है कि अपनी कार्यकारी समिति और सरकार से स्वीकृति लेने के बाद वे एक हफ्ते में टेस्ट दौरे की पुष्टि करेंगे। श्रीलंका के जिन 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था उसमें टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने, दिनेश चांदीमल, कुसाल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डिसिल्वा और सुरंगा लकमल शामिल थे।

और पढ़ें: Emerging Asia Cup: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हरा भारत ने 14 रन से जीता खिताब

पीसीबी ने दिसंबर में होने वाले आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दो मैचों के लिए रावलपिंडी और कराची को आयोजन स्थल के रूप में चुनने की घोषणा की है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला 2-0 से जीती थी लेकिन टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में मेजबान टीम को 0-3 से क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा था।

अगर श्रृंखला का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होता है तो यह पाकिस्तान में 10 साल में पहली टेस्ट श्रृंखला होगी। मार्च 2009 में टेस्ट श्रृंखला के दौरान लाहौर में श्रीलंका की टीम को ले जा रही बस पर आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में टेस्ट मैच का आयोजन नहीं हुआ है।

Story first published: Thursday, October 31, 2019, 13:42 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+