For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान टीम में वापसी पर बोले सरफराज अहमद, यादगार बनाना है इंग्लैंड दौरा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट और टी20 सीरीज के लिये इंग्लैंड जा रही है, इसको लेकर हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 29 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसके अनुसार पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की भी वापसी हुई है। टीम में अपनी वापसी को लेकर सरफराज काफी उत्साहित हैं और चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ उनका यह दौरा यादगार साबित हो।

पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान के लिये अपना आखिरी मैच खेलने वाले सरफराज अहमद ने कहा कि वह अपनी वापसी को यादगार बनाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 5 अगस्त से 1 सितंबर के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें: Cricket History: वो खिलाड़ी जो अपनी कप्तानी में नहीं हारी एक भी मैच, जिताया विश्व कप

जियो टीवी से बात करते हुए सरफराज ने लिखा, 'मैं मौके को लेकर सकारात्मक हूं और जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और टीम में अपनी जगह पाने की कोशिश करूंगा। मैं एक टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर यादगार वापसी करना चाहता हूं। उतार-चढ़ाव तो खेल का हिस्सा हैं। जब मैं कप्तान था, मेरा ध्यान सबसे ज्यादा इस पर रहता था कि टीम कैसा प्रदर्शन करेगी, लेकिन अब मैं अपने प्रदर्शन पर ध्यान दूंगा।'

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने सरफराज अहमद को टीम में शामिल करते हुए कहा था कि मोहम्मद रिजवान और सरफराज को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है क्योंकि इंग्लैंड दौरा काफी लंबा है।

और पढ़ें: मुश्किल में घिरे पुजारा, जडेजा और राहुल, लग सकता है 2 साल का बैन

सरफराज ने कहा, 'जहां तक बैकअप विकेटकीपर की बात है तो मैं इसे लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं इस बात को नहीं सोच रहा हूं कि पहली चॉइस हूं या दूसरी। मैं इस बात से खुश हूं कि मेरी टीम में वापसी हुई है और टीम में दो विकेटकीपर रहना टीम के लिए ही अच्छा है। हमने ऐसा अतीत में भी देखा है, जब टीम में मोइन खान और राशिद लतीफ रहते थे।'

Story first published: Sunday, June 14, 2020, 14:47 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+