Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अब यूएई में मेजबानी नहीं करेगा पाकिस्तान, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। करीब एक दशक बाद पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने लौट रही श्रीलंका टीम के आने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में आशी की लहर दौड़ गई है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की आस लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे देखते हुए बड़ा फैसला किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू दौरों पर आई टीमों की मेजबानी के लिए यूएई में खेलने से इंकार कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सीईओ वसीम खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि अब पाकिस्तान अपने घरेलू मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में नहीं खेलेगा। श्रीलंका की टीम पर 2009 में आतंकी हमले के बाद से टेस्ट खेलने वाले देशों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया, जिसके कारण यूएई पाकिस्तान की मेजबानी के लिए घरेलू स्थान बना हुआ था।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, 'वहां मेजबानी करने पर काफी लागत आती है। पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है और सुरक्षा विशेषज्ञों का भी आकलन है कि हम देश में मेजबानी करने के लिए सुरक्षा जोखिम से निबटने की स्थिति में हैं।'

और पढ़ें: Watch: एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया मजेदार वीडियो, याद आये स्कूल के दिन

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद टीम के कप्तान सरफराज अहमद और साथियों ने श्रीलंका के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए अपने दर्शकों को भारी संख्या में मैच देखने के लिए स्टेडियम आने का अनुरोध किया है।
कप्तान ने कहा, 'दर्शक किसी भी खेल के लिए एक लाइफलाइन हैं। वे किसी भी टीम या खिलाड़ी के लिए शक्ति की तरफ है। दर्शक दोनों टीमों को अतिरिक्त ताकत देते हैं और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करते हैं।'

इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन रिपोर्ट्स को पूरी तरह से बेकार बताया था जिनमें पाकिस्तान दौरे पर श्रीलंका क्रिकेट टीम को आने के लिए राजी करने की बात पर पैसा देने की बात कही गई थी।

पाकिस्तान की टीम 2015 के बाद से पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन कर रही है। 2015 में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया था। पाकिस्तान और श्रीलंका को कराची के नेशनल स्टेडियम में 27 सितम्बर, 29 सितम्बर और दो अक्टूबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

और पढ़ें: IndWvSAW: भारत ने जीता मैच, मंधाना, दीप्ति और शेफाली ने बनाए 3 जबरदस्त रिकॉर्ड

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद श्रीलंका भी दिसंबर में दो मैचों की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगा।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 12:57 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+