For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान महिला टीम के कोच ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। पाकिस्तान महिला टीम के मुख्य कोच मार्क कोलेस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दिया और वह अगले महीने न्यूजीलैंड लौट रहे हैं। मार्क ने अक्टूबर-2017 में कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी और उनका अनुबंध अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप तक के लिए था। पीसीबी ने इसी बीच आगामी बांग्लादेश सीरीज के लिए बल्लेबाजी कोच इकबाल इमाम को टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह सीरीज लाहौर में 26 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच खेली जाएगी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में मार्क के हवाले से लिखा, 'मैंने बड़े भारी दिल से अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। अपने काम का मैंने बहुत लुत्फ उठाया। इस समय हालांकि मेरी पारिवारिक जिम्मेदारियां इस तरह की हैं उन्हें मेरी जरूरत है।'

और पढ़ें: पहली बार मैच खेलने इस देश जाएगा पाकिस्तान, इंग्लैंड से भी होगा टेस्ट

पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा, 'मैं मार्क के निजी कारणों से पूरी तरह से वाकिफ हूं और उनकी इस बात का सम्मान करता हूं कि काफी दबाव के बाद भी वह पाकिस्तान और उसकी राष्ट्रीय महिला टीम के साथ बने रहे। मैं मार्क का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'

इससे पहले पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी निदा दार महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से करार करने वाली अपने देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर्स के साथ आगामी सीजन के लिए करार किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वह शनिवार को लीग में खेलने के लिए रवाना होंगी।

और पढ़ें: जब एडमिशन से किया इंकार तो इस महिला क्रिकेटर ने लड़का बन ली ट्रेनिंग, जानिये कौन यह खिलाड़ी

दार ने अपने देश के लिए 96 टी-20 मैचों में 1,086 रन बनाए हैं और 88 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 71 वनडे मैच भी खेले हैं और 66 विकेट अपने नाम किए है साथ ही 904 रन बनाए हैं। डब्ल्यूबीबीएल का अगला संस्करण 18 अक्टबूर से शुरू हो रहा है। सिडनी थंडर्स अपने पहले मैच में सिक्सर्स के खिलाफ खेलेगी।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 18:54 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+