पाकिस्तानी दिग्गज का दावा, बांग्लादेश और श्रीलंका से जानबूझकर हारेगा भारत
नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 बेहद रोमांचक मोड़ पर आ चुका है। लीग के शुरूआती मैचों में इतना रोमांच देखने को नहीं मिला जितना कि इसके समाप्ति होने पर दिख रहा है। सेमीफाइनल की दाैड़ के लिए जहां आस्ट्रेलिया, भारत व न्यूजीलैंड पहुंची नजर आ रही हैं तो वहीं चाैथी टीम काैन रहेगी, इसपर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। तीन टीमों में चाैथा स्थान हासिल करने के लिए टक्कर है। ये हैं पाकिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश। इनमें से एक टीम जाएगी लेकिन बाकी टीमों के फैसलों पर भी इनकी किस्मत टिकी हुई है। इसी बीच एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दावा किया है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में ना पहुंचे, इसके लिए भारतीय टीम बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपना मैच हार जाएगी।

भारत नहीं चाहेगा सेमीफाइनल खेले पाकिस्तान
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर , 7 मैचों में 7 अंक बटोर लिए हैं। अगर पाकिस्तान अगले 2 मैच जीत लेता है और इंग्लैंड-बांग्लादेश अपना एक मैच हारा जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासिल अली का कहना है कि भारत नहीं चाहेगा पाकिस्तान पहुंचे, इसके लिए वो बांग्लादेश से हार जाएगा। बासित ने पाकिस्तान के ARY न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ने अभी तक केवल पांच मैच खेले हैं और वे कभी नहीं चाहेंगे कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे। ये भी है कि उनके अगले मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ हैं और जिस तरह से उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेला, उसे सबने देखा।

ऐसा मैच खेलेंगे पता नहीं चलेगा
जब पत्रकार ने उनके इस जवाब पर सवाल किया कि क्या पाकिस्तान को बाहर करने के लिए भारत अपने मैच हार जाएगा। इसपर आसिफ ने कहा कि उनकी आंखें भी बटन हैं। वो ऐसा मैच खलेंगे कि पता ही नहीं चलेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ क्या हुआ। आस्ट्रेलिया को क्या हुआ, वाॅर्नर धीमे खेले। 50 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलने वाले बासित यहीं नहीं रूके। उन्होंने यह भी कहा कि 1992 में न्यूजीलैंड भी पाकिस्तान से जानबूझकर हारा था ताकि वह सेमीफाइनल अपनी मिट्टी पर खेल सके। उन्होंने कहा कि आप इमरान भाई(इमरान खान) से भी पूछेंगे तो वो भी यही कहेंगे कि वो(न्यूजीलैंड) इसलिए हारा कि पाकिस्तान अपने मुल्क में सेमीफाइनल खेल सके।
सरफराज का खुलासा, जब फैन ने मुझे 'मोटा सुअर' कहा तो रोने लगी थी मेरी पत्नी

पाकिस्तान की जागी हैं उम्मीदें
बता दें कि सरफराज अहमद को उस समय आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था जब उनकी टीम 16 जून को मैनचेस्टर में भारत से हार गई थी। अटकलें लगाई जाने लगीं कि पाकिस्तान सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा लेकिन इस टीम ने भारत से हारने के बाद अपने अगले दो मैच जीत लिए। इसमें एक जीत साउथ अफ्रीका तो दूसरी न्यूजीलैंड के खिलाफ रही। अब उनके बचे आखिरी 2 लीग मैच अफगानिस्तान-बांग्लादेश के साथ होने हैं। अग पाकिस्तान यह जीत जाता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा लेकिन इसके लिए इंग्लैंड श्रीलंका, इंग्लैंड, बांग्लादेश को अपना एक-एक मैच हारना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
