For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान में सैकड़ों खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच अक्सर विवादों के मामले सामने आते रहते हैं। खिलाड़ी अक्सर बोर्ड को लेकर कुछ ऐसे आरोप लगाते रहे हैं जिसको लेकर विवाद होता रहता है। अब इस फेहरिस्त पाकिस्तान के लिये 13 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेल चुके समी असलम का नाम भी शामिल हो गया है। समी असलम अब पाकिस्तान को छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो गये हैं और नवंबर 2023 से अमेरिका के लिये ही क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे। हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में समी असलम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि देश के सैकड़ों क्रिकेटर पाकिस्तान छोड़कर अमेरिका शिफ्ट होना चाहते हैं।

और पढ़ें: पूर्व चयनकर्ता ने बताया क्यों भविष्य के सुपरस्टार हैं देवदत्त पाड्डिकल, जमकर की तारीफ

समी असलम ने दावा किया है कि पाकिस्तान के लिये फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले सैकड़ों खिलाड़ी देश छोड़कर अमेरिका शिफ्ट होना चाहते हैं क्योंकि यहां पर चयन प्रक्रिया में पक्षपात की नीति अपनाई जाती है। समी असलम ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में किये जाने वाले टीम सेलेक्शन को लेकर भी कई खुलासे किये।

और पढ़ें: BCCI ने बताया कब लगेगी भारतीय खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन, इस गेंदबाज को करना होगा इंतजार

अमेरिका शिफ्ट होना चाहते हैं सैकड़ों खिलाड़ी

अमेरिका शिफ्ट होना चाहते हैं सैकड़ों खिलाड़ी

पाक पैशन वेबसाइट से बात करते हुए समी असलम ने कहा, ' मैं पाकिस्तान के कम से कम 100 ऐसे प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों को जानता हूं जिनका कॉल मेरे पास आया कि वो अमेरिका में शिफ्ट होना चाहते हैं। यहां तक कि पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में खेले सबसे दमदार खिलाड़ी भी अमेरिका आकर खेलना चाहते हैं और हो सकता है कि आने वाले दो-तीन दिन में कई खिलाड़ियों को साइन भी किया जा सकता है।'

यहां टैलेंट के दम पर होता है सेलेक्शन

यहां टैलेंट के दम पर होता है सेलेक्शन

उन्होंने आगे कहा,'यहां खेलने के लिये आपको 3 साल की एलिजिबिलिटी चाहिये जिसके बाद नवंबर 2023 में मैं अमेरिका की ओर से खेलने के क्वालिफाई कर जाऊंगा। पाकिस्तान में इतना अच्छा करने के बावजूद मेरी बुरी हालत का जिम्मेदार वहां आयोजित होने वाले इवेंट और कोचों की वजह से मैं बुरी जगह पर था। मैं उन प्लेयर्स में नहीं हूं जो कि हमेशा कोच की तारीफ करते रहें और टीम मैनेजमेंट के तलवे चाटने में लगे रहते हैं। मैं हमेशा मैदान पर अपने प्रदर्शन पर भरोसा करता हूं, जैसे कि कुछ खिलाड़ी करते हैं।'

पीएसएल में चयन को लेकर होता है पक्षपात

पीएसएल में चयन को लेकर होता है पक्षपात

समी असलम ने आगे कहा कि हमारा कल्चर ऐसा रहा है जिसमें आपको चेहरा पसंद है तो आपको पसंद या नापसंद किया जाता है, अगर आप उनके मापदंडों पर ठीक हैं तो आप फिट हैं नहीं तो वो हमेशा कोई तरीका ढूंढ निकालेंगे जिससे आपको परेशान किया जा सके और टीम से बाहर किया जा सके।

उन्होंने कहा,' मैं इसके लिये आपको टी20 क्रिकेट का उदाहरण देता हूं जहां पर पाकिस्तान में खेले जा रहे सभी टूर्नामेंट में मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन तभी पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हुई और मैं अचानक से उस फॉर्मेट में फिट नहीं बैठ रहा था। पीएसएल में कुछ ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया जिन्हें कभी क्लब क्रिकेट के लिये भी नहीं चुना गया था जो कि सबूत है कि पीएसएल में चयन मालिक और टीम मैनेजमेंट को जानने वाले के होते हैं और मेरा चेहरा इस पर फिट नहीं बैठता तो मुझे कभी पीएसएल में खेलने का मौका नहीं मिला।'

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 19:26 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+