For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने बताया कब लगेगी भारतीय खिलाड़ियों को कोरोना वैक्सीन, इस गेंदबाज को करना होगा इंतजार

नई दिल्ली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां पर उसका सामना सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम से होगा। विश्व चैम्पियनशिप का फाइनल खत्म होने के बाद भारत को इंंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस बीच बीसीसीआई ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा ऐलान किया है और बताया है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियोंं को इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले कोरोना वैक्सीनेशन के तहत कोविडशील्ड वैक्सीन लगाई जायेगी।

हालांकि टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को यह टीका लगवाने के लिये अभी इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान होने के एक दिन बाद ही प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना पॉजिटिव हो गये थे।

और पढ़ें: 'जितने मैच हुए सिर्फ उनका पैसा दें', स्टार स्पोर्टस ने IPL टलने पर एड एजेंसी और स्पॉन्सर्स को दी बड़ी राहत

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद व्यक्ति को एक निश्चित समय बाद ही वैक्सीन लगाई जा सकती है। अगर प्रसिद्ध कोरोना रिपोर्ट में 18 से 20 के बीच नेगेटिव आते हैं तो उनको पहले टीके के लिये 4 हफ्ते का इंतजार करना होगा।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों ने टीका लगवा भी लिया है, जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और उमेश यादव का नाम शामिल है। बीसीसीआई का मानना है कि अगर सभी खिलाड़ियों को कोविशील्ड का टीका लगता है तो पहले डोज के बाद दूसरे डोज को लेने में आसानी होगी।

और पढ़ें: 'भारत में कोरोना के बीच IPL जारी रखने का फैसला बिल्कुल सही', केविन पीटरसन ने किया BCCI का समर्थन

WTC Final के लिये भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल (फिट होने पर), ऋधिमान साहा (फिट होने पर)।

स्टैंडबाय: अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, अर्जन नगवासवाला।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 16:57 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+