सुरेश रैना ने भारतीय चयनकर्ताओं पर लगाये गंभीर आरोप, बताया गैर-जिम्मेदार

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से भारत की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे सुरेश रैना के सब्र का बांध आखिरकार टूट ही गया। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी की कोशिशों में लगे इस बायें हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय चयनकर्ताओं के रवैये पर नाराजगी जताते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं। सुरेश रैना ने चयनकर्ताओं पर सीनियर खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है और टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रति रवैये पर निशाना साधा है।

और पढ़ें: क्रिकेट की दुनिया के वो 10 गेंदबाज जिन्होंने करियर में कभी नहीं फेंकी वाइड

सुरेश रैना ने कहा कि भारतीय चयनकर्ता उन खिलाड़ियों से बात करना जरूरी नहीं समझते जो टीम से बाहर हैं और लगातार वापसी की कोशिश में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सुरेश रैना ने जुलाई 2018 में अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से भारतीय चयनकर्ता लगातार सुरेश रैना को नजरअंदाज करते हुए उन्हें प्रोस्पेक्ट लिस्ट में भी शामिल नहीं करते हैं।

और पढ़ें: 'केएल राहुल के बस का नहीं है तीनों फॉर्मेट में विकेटकीपिंग', पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान

चयनकर्ता नहीं बताते कि कहां खिलाड़ी कर रहे हैं गलत

चयनकर्ता नहीं बताते कि कहां खिलाड़ी कर रहे हैं गलत

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों घर पर लॉकडाउन में रहने को मजबूर खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से जुड़ रहे हैं और पुराने दिनों का याद कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में दोबारा पिता बनें सुरेश रैना इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ लाइव चैट कर रहे थे जहां पर टीम में वापसी को लेकर फैन्स ने उन पर सवाल पूछे, जिस पर सुरेश रैना ने चयनकर्ताओं पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, 'मैं भारत के लिए 14 से 15 साल से खेल रहा हूं और इस बीच दादा (सौरव गांगुली) और धोनी की कप्तानी में खेला हूं। वो मुझे हमेशा बताते थे कि क्या गलत हो रहा है और विराट कोहली भी बताते हैं। हालांकि चयनकर्ताओं की तरफ से कोई भी बातचीत नहीं हुई, हमें नहीं बताया गया कि हम कहां गलत जा रहे हैं और हमें क्या करना चाहिए।'

सीनियर खिलाड़ियों के प्रति गैर-जिम्मेदार हैं चयनकर्ता

सीनियर खिलाड़ियों के प्रति गैर-जिम्मेदार हैं चयनकर्ता

सुरेश रैना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय चयनकर्ता सीनियर खिलाड़ियों को लेकर गैर-जिम्मेदार हैं, उन्होंने यो-यो टेस्ट पास करने की शर्त रखी और मेरे और युवी के पास करने के बावजूद हमें नहीं बताया गया कि हम कहां गलत हैं या हमें और क्या करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को सीनियर खिलाड़ियों के प्रति अधिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। हमसे कहा गया था कि आप अपना यो-यो टेस्ट क्लियर करो, मैंने और युवी पाजी ने उसे भी बहुत अच्छे से क्लियर कर लिया था, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने हमसे बात नहीं की थी। अगर चयनकर्ता हमसे बात करते, तो हमें पता चलता कि हम कहां गलत हैं और किस क्षेत्र में नेट्स पर हमें ध्यान देने की जरुरत है।'

ऐसा रहा है सुरेश रैना का करियर

ऐसा रहा है सुरेश रैना का करियर

आईपीएल की तैयारियों में जुटे इस भारतीय खिलाड़ियों के लिये इस टूर्नामेंट का टल जाना काफी मायूस कर देने वाली खबर है। सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए अबतक 226 वनडे मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 35.31 की औसत से 5615 रन बनाये हुए हैं। उनका टेस्ट करियर इतना खास नहीं रहा, इस दौरान उन्होंने भारत के लिए 18 टेस्ट मैच खेले जिसमे उन्होंने 26.48 की औसत से 768 रन बनाये।

सुरेश रैना का टी-20 क्रिकेट का रिकॉर्ड बहुत शानदार है। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में उन्होंने 78 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 29.16 की औसत से 1604 रन बनाये हुए हैं।

Story first published: Wednesday, April 15, 2020, 17:40 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+